टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत को अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को खेलना है। इस मुकाबले से पहले हुए प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पूरा साथ देते नजर आए जो पिछले 3 मैचों में डक पर आउट हो चुके हैं।

अभिषेक ने जो किया उसका बदला चुकाने का मौका

सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं, लेकिन मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो बाद में उनका सामना करेंगी। अभिषेक ने पिछले साल सब कुछ किया और अब समय आ गया है कि हम भी उसका बदला चुकाएं।

सूर्यकुमार यादव ने अलग-अलग पिच पर खेलने की बात को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि हम किसी भी तरह की विकेट के हिसाब से ढलने के लिए तैयार हैं। हम अलग-अलग तरह की विकेट पर खेल रहे हैं और जब हमने वानखेड़े में अपने कैंपेन की शुरुआत की थी और आखिरी लीग मैच तक हमने जहां भी खेला वहां पर विकेट बहुत चैलेंजिंग नहीं थे, लेकिन थोड़े ट्रिकी जरूर थे। हमने इतना क्रिकेट खेला है कि हम समझ गए हैं कि पावरप्ले के बाद हमें किस तरह से बैटिंग करनी है और फिर गेम को संभलकर खत्म करना है।

सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बारे में बात करते हुए कहा किअब टॉस को ओवररेटेड माना जाता है। अगर आप पहली इनिंग में अच्छी बैटिंग करते हैं तो दूसरी पारी में ओस होने पर भी आप इस बॉलिंग यूनिट के साथ अपने स्कोर को डिफेंड कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सभी लीग मैच जीते थे और 4 लगातार जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर 8 में प्रवेश किया था। डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पास फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने का शानदार मौका है।

ये खबरें भी पढ़ें

तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I में अब तक 304 गेंदों पर बनाए हैं 496 रन, 2 शतक भी शामिल; बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने के करीब

अभिषेक-इशान ओपनर, सुंदर आउट; साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11