भारत के विश्व विजेता पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने एक्स हैंडल पर मंगलवार (7 जुलाई 2026) को एक बयान जारी किया है। उन्होंने एक नोट शेयर किया है जिसमें सोशल मीडिया पर उनके हवाले से कुछ बयानों को चलाया जा रहा था। सूर्या ने ऐसे सभी फेक बयानों को खारिज किया है और ऐसी अफवाहों से बचने को भी कहा है।

साथ ही उन्होंने टीम इंडिया और 15 साल के नए खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए खास संदेश दिया है। सूर्यकुमार यादव ने वैभव को अपने सफर को एनजॉय करने और देश को गौरवान्वित करने की सलाह दी है। साथ ही टीम इंडिया को लेकर उन्होंने कहा है कि हमेशा उनका सपोर्ट टीम के साथ रहेगा।

दरअसल टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन के बाद कुछ बयान वायरल हो रहे थे और कहा जा रहा था कि सूर्या ने टीम के प्रदर्शन की आलोचना की। वैभव सूर्यवंशी के चयन पर भी उनका कुछ बयान वायरल था। ऐसे सभी सोशल मीडिया पर वायरल बयानों को पूर्व कप्तान ने खारिज कर दिया है।

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा,”मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं ही दे सकता हूं। मुझे पता है कि सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट दे रहे हैं और मेरा पूरा सपोर्ट हमेशा उनके साथ रहेगा। वैभव के लिए कुछ खास कहना चाहूंगा कि, यह अभी शुरुआत ही है उस शानदार सफर की जिसके लिए आपने सभी को विश्वास दिलाया है। हर पल को एनजॉय करें और देश को गौरवान्वित करें।”

इसके बाद पूर्व कप्तान ने फेक बयानों को लेकर कहा,”यह भी मेरे संज्ञान में आया है कि ऑनलाइन कई ऐसे बयान वायरल हैं जिनको मुझसे जोड़ा जा रहा है। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैंना ना ही ऐसा कोई बयान दिया है और ना ही इसकी पुष्टि करता हूं। ऐसी अनवेरिफाइड जानकारियों पर ना ही विश्वास करें और ना ही उन्हें शेयर करें। जो फेक बयान मुझसे जोड़े जा रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा हमेशा मेरा मेरी टीम, मेरे साथी खिलाड़ियों और मेरे खेल के प्रति प्यार का महत्व है।”

“आश्चर्य है कि टी20 वर्ल्ड कप का हीरो जिम्बाब्वे के खिलाफ स्क्वाड से बाहर”: संजू सैमसन के समर्थन में उतरे रहाणे

संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के स्क्वाड में नहीं चुना गया है। इसके बाद डिबेट जारी है कि उनको क्यों नहीं चुना गया? इस पर अजिंक्य रहाणे ने भी हैरानी जताते हुए सैमसन का समर्थन किया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर