सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टाइटल जीता और इसके बाद भारतीय टी20 कप्तान ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने टीम को स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के बारे में भी बात की जिन्होंने फाइनल में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया।
फाइनल में पहली बॉल का करोगे सामना
सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद आपने अभिषेक शर्मा पर भरोसा दिखाया इसके पीछे क्या सोच थी। कप्तान सूर्यकुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर यही उसकी पहचना है कि जब वो 6 या 8 ओवर बैटिंग करता है तो गेम खत्म कर देता है। मैंने उससे एक बार कहा था कि इस वर्ल्ड कप में 9 गेम हैं और भले ही तुम उनमें से 8 में फेल हो जाए या सभी में जीरो स्कोर करो तब भी मैं तुम्हें गारंटी देता हूं कि तुम फाइनल में पहली बॉल का सामना करोगे।
6 ओवर में 90 रन बनते ही गेम बदल गया
सूर्यकुमार ने आगे कहा कि ऐसे खिलाड़ी बैटिंग करते समय गेम बदल देते हैं। मुझे पता था कि एक दिन ऐसा आएगा जब वो इसे खत्म कर देगा। फाइनल मैच के दौरान अक्षर पटेल मेरे बगल में बैठे थे और उन्होंने कहा कि हमारी टीम में दुनिया के दो नंबर एक खिलाड़ी हैं और वो आज फायर करेंगे। अभिषेक काफी मेहनत कर रहा था और फाइनल में उसने18 गेंदों पर 50 रन बनाए और भारत ने 6 ओवर में 90 रन। वहां से गेम पूरी तरह से अलग हो गया था और ऐसे खिलाड़ियों के साथ बने रहना बहुत जरूरी है।
घर में खेलने का होता है दवाब
घर में वर्ल्ड कप खेलने के दवाब के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि जब आप अपने देश में खेल रहे होते हैं तो किसी भी होम टीम पर बहुत प्रेशर होता है। आप होटल में एयरपोर्ट पर सबसे मिलते हैं, सिक्योरिटी स्टाफ आपके बैग स्कैन करते हुए कहता है कि सर, ऑल द बेस्ट, कप जीतो। हमने बाहर का शोर कम करने की कोशिश की, हेडफोन पहने। कुछ खिलाड़ी सोशल मीडिया के आदी थे जिन्होंने टूर्नामेंट के बीच में खुद ही इसे बंद करने का फ़ैसला किया। इस जेनरेशन के 25 या 26 साल के खिलाड़ी के लिए यह मुश्किल बात है। हमने ड्रेसिंग रूम में टीवी बंद रखा। हमने दूसरे गेम फॉलो न करने की कोशिश की। इस तरह से प्रेशर से हमने निपटा।
ये खबरें भी पढ़ें- ‘हमें वो संजू चाहिए जो अटैक को तहस-नहस करता है’, भारतीय ओपनर के इस सवाल का सूर्यकुमार ने दिया था जवाब
