मार्च 2026 में भारतीय टीम को टी20 विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव से टी20 टीम की कप्तानी तो छिनी है। साथ ही उनकी टी20 टीम से बतौर खिलाड़ी भी छुट्टी होने की बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार (3 जून 2026) की शाम इंडियन एक्सप्रेस को बीसीसीआई के एक टॉप अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अब टी20 टीम के नए भविष्य के लिए नए कप्तान पर विचार शुरू कर दिया है। टीम मैनेजमेंट और चयन समिति से चर्चा के बाद जल्द ही नए टी20 कप्तान का ऐलान किया जाएगा। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,”चयन समिति और टीम मैनेजमेंट ने कोच गौतम गंभीर के साथ चर्चा के बाद टीम इंडिया को (टी20 में) नए कप्तान के नेतृत्व में आगे ले जाने का फैसला किया है।”
टी20 टीम से भी सूर्या की छुट्टी
बोर्ड ऑफिशियल ने आगे बताया,”सूर्या की कप्तानी में टीम ने हालांकि टी20 वर्ल्ड जीता था लेकिन उनके व्यक्तिगत फॉर्म और भविष्य को दिमाग में रखते हुए, यह आगे बढ़ने का फैसला लिया गया है। उनके ऊपर अब टीम में सेलेक्शन के लिए भी नहीं विचार किया जाएगा और इस फैसले की जानकारी जल्द ही सूर्या को दी जाएगी।”
सूर्या का बैटिंग फॉर्म बना गले की फांस
सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान भारत को 2024 के बाद से लगातार टी20 सीरीज में जीत दिलाई। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया विश्व चैंपियन भी बनी। मगर उनका खुद का खराब फॉर्म उनके लिए गले की फांस बन गया। 2021,22 और 23 में अपने प्राइम के बाद सूर्या का प्रदर्शन गिरता गया। 2024 और 2025 में उनका प्रदर्शन इतना खराब था कि औसत क्रमश: 26.81 और 13.62 था।
सूर्यकुमार यादव ने साल 2026 में 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 44 की औसत से 484 रन भी बनाए। मगर उनकी जो मैच विनर वाली छवि थी वह इस साल नहीं दिखी। उन्होंने इस साल 4 अर्धशतक लगाए। वहीं आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं था और 13 पारियों में महज एक अर्धशतक के साथ वह 270 रन ही बना सके। उनका औसत सिर्फ 20.76 का था।
वैभव-विराट ओपनर, रजत कप्तान, इशान उपकप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी IPL 2026 की बेस्ट टीम
आईपीएल 2026 के लिए आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुन ली है। उनकी बेस्ट टीम में आरसीबी के सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ी शामिल हैं। आकाश ने रजत पाटीदार को कप्तान और इशान किशन को उपकप्तान बनाया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
