इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी नहीं हुई है। भारत के टी20 कप्तान का प्रदर्शन चिंता का कारण बना हुआ है। इस बीच वह मंगलवार (2 जून) को टी20 मुंबई लीग में वह 11 गेंद पर सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी टीम ट्रायंप नाइट्स को वानखेड़े स्टेडियम में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स से 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।
सूर्यकुमार यादव ने अच्छी शुरुआत की और युवा नूतन गोयल के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 37 रन जोड़े। नूतन गोयल ने 56 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन सातवें ओवर में स्पिनर राहुल सावंत (चार ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट) की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट हो गए।
सूर्यकुमार का खराब प्रदर्शन
189 रन का पीछा करते हुए ट्रायंफ नाइट्स आठ विकेट पर 188 रन पर ही सिमट गई। फरवरी-मार्च में सूर्या की कप्तानी में भारत टी20 विश्व कप जीता, लेकिन बल्ले से उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा। उन्होंने नौ मैचों में 30.25 के औसत से केवल 242 रन बनाए, जिसमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ नाबाद 84 रन का स्कोर शामिल है।
सूर्यकुमार जून के अंत में भारत के लिए खेलते दिख सकते हैं
सूर्यकुमार यादव का फॉर्म आईपीएल 2026 में भी नहीं सुधरा, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 13 मैचों में 20.76 के औसत से सिर्फ 260 रन बनाए, जिसमें 147.54 की स्ट्राइक रेट और सिर्फ दो अर्द्धशतक शामिल हैं। भारत के लिए सूर्यकुमार इस महीने के अंत में खेलते दिख सकते हैं, बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 होने है।
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान
12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। हरमनप्रीत कौर को इस टीम की कमान सौंपी गई है और स्मृति मंधाना उपकप्तान हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर।
