T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और 20 टीमों के बीच खिताबी जंग के लिए जोर आजमाइश चल रही है। इस टूर्नामेंट में कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा, कौन सबसे ज्यादा विकेट लेगा साथ ही सेमीफाइनल में कौन-कौन की टीमें पहुंचेंगी इसको लेकर भी भविष्यवाणी की जा रही है। अब साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने भी इस बारे में भविष्यवाणी की है।
सूर्यकुमार बनाएंगे सबसे ज्यादा रन
वेन पार्नेल ने क्रिकट्रैकर से बात करते हुए कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणी की। जब उनसे पूछा गया कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा तो इसके लिए उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मैं सबसे ज्यादा रन, इसके लिए सूर्यकुमायर यादव के साथ जाना पसंद करूंगा।
वरुण लेंगे सबसे ज्यादा विकेट
जब वेन पार्नेल से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दो चौंकाने वाले नाम बताए। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड और वरुण चक्रवर्ती। वेन पार्नेल ने कहा कि सबसे ज्यादा विकेट के लिए मैं ऐसे खिलाड़ी को चुनूंगा जो गेम में बहुत ज्यादा शामिल रहता है और सभी फेज में बॉलिंग करता है। मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी उनमें से एक हो सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती होंगे।
सूर्या बनेंगे प्लेयर ऑफ द मैच
वेन पार्नेल ने अपने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का नाम भी बताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव का बहुत बड़ा असर होगा। जाहिर है वह भारत के कप्तान हैं और घर पर भी खेल रहे हैं, इसलिए मैं सूर्यकुमार यादव को सपोर्ट कर रहा हूं। उन्होंने अपने चार सेमीफाइनलिस्ट चुने और कहा कि जाहिर है भारत मेरे लिए सबसे पहला नाम होगा। इसके बाद साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम होगी। न्यूजीलैंड हमेशा आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा खेलती है इस वजह से मेरा चौथा नाम कीवी टीम का होगा।
ये भी पढ़ें
‘उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा’; बीसीसीआई सचिव ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी
