भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान इशान किशन को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया आखिर टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनका टीम में चयन क्यों किया गया। सूर्यकुमार यादव ने पूरे विस्तार से इस पर चर्चा की और जितेश शर्मा के बारे में भी बात की।
इशान के टीम में चुने जाने से निराश था
सूर्यकुमार यादव से पीटीआई पर इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आपने इशान किशन पर जो भरोसा दिखाया वो डेटा या फिर गट पर बेस्ड था। इसका जवाब देते हुए सूर्यकुमार ने बताया कि ये पूरी तरह से गट पर निर्भर था, हां थोड़ा सा डेटा भी इसमें शामिल था। ये जितेश शर्मा के लिए बहुत बुरा था क्योंकि वो उस वक्त टीम के साथ लगभग डेढ़ साल से थे और वो खेल भी रहे थे। अगर वो नहीं खेल रहे होते तो कहानी कुछ अलग होती।
सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि मैं काफी उदास था क्योंकि हमने जितेश शर्मा को दरकिनार करके इशान किशन का चयन किया था। हमको अगर टॉप में थोड़ी फायरपावर लानी थी, हमको अगर ओपनर्स लेफ्ट-राइट करने थे या ऐसा कि टॉप 2 विकेटकीपर हमको ओपनर ही चाहिए थे तो हमें किसी को तो हटाना था। मैंने इशान को फोन करके सिर्फ यही बोला कि छोटू वर्ल्ड कप जिताएगा क्या तो उसने वहां से सिर्फ इतना ही बोला कि बस भरोसा करके देखिए। मैंने बोला कि चल ठीक है किया भरोसा।
इशान टीम में आना डिजर्व करते थे
इशान के बारे में सूर्या ने आगे कहा कि इसके बाद जिस तरह से उन्होंने खेला वो कमाल का था। न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज से जो उसने स्टार्ट किया, मैं हमेशा जानता था कि इशान टीम में एक्स फैक्टर लेकर आएगा क्योंकि उसके पास कोई बैगेज नहीं था। वो जब टीम से बाहर हुआ तब वो घर गया और काफी उदास था। उसने एनालाइज किया कि क्या हुआ है उसके साथ और फिर उसने घरेलू क्रिकेट खेला। इशान ने मुझे अपनी पूरी जर्नी बताई कि उसने कहां-कहां खेला। इंडिया के हर कोने-कोने में जाकर प्रैक्टिस मैच खेले। उसने मुझे पूरी कहानी बताई और जिस तरह से प्रदर्शन किया वो टीम में आना डिजर्व करता था।
ये खबरें भी पढ़ें
