सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस खिताब को जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए। सूर्यकुमार ने इस मामले में ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया जबकि क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में आईसीसी टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान हैं।
सूर्यकुमार यादव ने ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला गया था जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था और चैंपियन बनी थी। सूर्यकुमार यादव ने जिस दिन ये खिताब जीता था उस दिन उनकी उम्र 35 साल 175 दिन थी और वो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। सूर्यकुमार ने लारा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 35 साल 146 दिन की उम्र में आईसीसी ट्रॉफी जीतने में सफल रहे थे।
आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान थे जिन्होंने साल 1992 में 39 साल 172 दिन की उम्र में वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने साल 2025 में 37 साल 313 दिन की उम्र में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था तो वहीं इस सूची में तीसरे नंबर पर भी रोहित शर्मा ही हैं जिन्होंने साल 2024 में 37 साल 60 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था।
ICC ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज 7 कप्तान
39 साल 172 दिन – इमरान खान (वनडे वर्ल्ड कप), 1992
37 साल 313 दिन – रोहित शर्मा (चैंपियंस ट्रॉफी), 2025
37 साल 060 दिन – रोहित शर्मा (टी20 वर्ल्ड कप), 2024
35 साल 175 दिन – सूर्यकुमार यादव (टी20 वर्ल्ड कप), 2026
35 साल 146 दिन – ब्रायन लारा (चैंपियंस ट्रॉफी), 2004
35 साल 025 दिन – टेम्बा बावुमा (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप), 2025
34 साल 362 दिन – एरोन फिंच (टी20 वर्ल्ड कप), 2021
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं
