IND vs USA, U19 world cup 2026: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम की इज्जत बचा ली और भारत के स्कोर को 161 तक पहुंचा दिया। एक वक्त पर भारत की जो हालत थी उसे देखकर लग रहा था कि शायद ही टीम इंडिया का स्कोर 150 तक भी पहुंच पाए, लेकिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लोकल बॉय का जलवा देखने को मिला।
सूर्यकुमार ने 20वें ओवर में बनाए 21 रन
सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ पहली पारी के 20वें ओवर में जमकर बैटिंग करते हुए 20 रन ठोक दिए। उन्होंने इस ओवर में 4, 6, 6, 4, 0, 1 रन बनाते हुए टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने का काम किया। इस मैच में सूर्यकुमार ने 171.43 की स्ट्राइक रेट के साथ 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी खेली और उनकी इस पारी के दौरान 3 छक्के और 10 चौके निकले। भारत ने इस मैच में आखिरी 30 गेंदों पर यानी आखिरी के 5 ओवर में सूर्यकुमार की पारी के दम पर कुल 67 रन जुटाए।
अभिषेक-शिवम गोल्डन डक पर हुए आउट
इस मैच में भारत के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ बिना खाता खोले ही यानी गोल्डन डक पर आउट हो गए। अभिषेक का विकेट तब गिरा जब भारत का स्कोर 8 रन था जबकि इशान किशन का विकेट दूसरे खिलाड़ी के रूप में गिरा और वो भी 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि वो लय में दिख रहे थे, लेकिन वो भी 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए शिवम दुबे का भी खाता नहीं खुल लाया और वो भी गोल्डक डक का शिकार हुए। वान शल्कविक ने इशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को एक ही ओवर में पवेलियन वापस भेज दिया।
ये खबरें भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी रहे भारत की जीत के हीरो, प्लेयर ऑफ द मैच समेत मिले दो अवॉर्ड
मोहम्मद सिराज भारतीय टीम में हुए शामिल, जानिए अब कैसा है T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड
