IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले लीग मुकाबले में भारत को यूएसए पर 29 रन से जीत मिली थी और इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव की पारी बेहद खास रही। सूर्या की बैटिंग के दम पर ही भारत का स्कोर 161 रन तक पहुंचा था। सूर्यकुमार ने यूएसए के खिलाफ पहली पारी के 20वें ओवर में 2 छक्कों के साथ 21 रन बनाए थे।
रिंकू-धोनी का सूर्यकुमार ने तोड़ा रिकॉर्ड
आखिरी ओवर में 2 छक्के लगाने के बाद उन्होंने रिंकू सिंह और एमएस धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में सफलता हासिल की और भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल के आखिरी ओवर में यानी 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।
सूर्यकुमार यादव अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और यूएसए के खिलाफ वो भारत के लिए संकटमोचक बने। सूर्या ने आखिरी ओवर में बेहद खतरनाक बैटिंग करते हुए 2 छक्के लगाए और वो अब टी20आई में भारत की तरफ से आखिरी ओवर यानी 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बैटर बने।
सूर्या ने 34 गेंदों पर लगाए हैं 13 छक्के
सूर्यकुमार ने टी20आई के 20वें ओवर में अब तक खेले 34 गेंदों पर कुल 13 छक्के लगाए हैं और वो धोनी व रिंकू से आगे निकल गए। इन दोनों ने भारत के लिए टी20आई के 20वें ओवर में 12-12 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में हार्दिक पंड्या पहले स्थान पर 16 छक्कों के साथ मौजूद हैं तो वहीं दिनेश कार्तिक चौथे और विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं।
T20I के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
16 छक्के – हार्दिक पंड्या (101 गेंद)
13 छक्के – सूर्यकुमार यादव (34 गेंद)
12 छक्के – रिंकू सिंह (41 गेंद)
12 छक्के – एमएस धोनी (132 गेंद)
9 छक्के – दिनेश कार्तिक (49 गेंद)
8 छक्के – विराट कोहली (58 गेंद)
7 छक्के – अक्षर पटेल (71 गेंद)
6 छक्के – रोहित शर्मा (31 गेंद)
5 छक्के -रविंद्र जडेजा (50 गेंद)
ये भी पढ़ें
T20 World Cup 2026 Points Table: भारत-यूएसए मैच के बाद अंकतालिका, टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा
