सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीता और उसके पहले एशिया कप 2025 पर कब्जा किया था। मगर बतौर बल्लेबाज सूर्या का जलवा उनकी कप्तानी में नजर नहीं आया। यही कारण है कि अब खबरों के मुताबिक उनको कप्तानी से हटाने का प्लान तैयार कर लिया गया है। श्रेयस अय्यर का नाम इस रेस में सबसे आगे है। उनकी टी20 टीम में सिर्फ वापसी ही नहीं बल्कि बतौर कप्तान एक नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। ऑप्शन के तौर पर संजू सैमसन और इशान किशन भी थे लेकिन अय्यर सबसे आगे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आगामी आयरलैंड दौरे (2 टी20) और इंग्लैंड दौरे (5 टी20) पर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड की कप्तानी सौंपी जा सकती है। चयनकर्ताओं ने अब लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे सूर्यकुमार यादव को बाहर करने की प्रक्रिया तैयार कर ली है। भारतीय टीम आईपीएल के बाद अपने एक फुल-पैक्ड टी20 कैलेंडर की शुरुआत करेगी। इसमें एशियन गेम्स 2026, 2028 टी20 वर्ल्ड कप और 2028 एलए ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

हालांकि, सूर्या ने विश्व कप जीतने के बाद बतौर कप्तान अपनी जिम्मेदारी को जारी रखने की इच्छा जताई थी। उन्होंने अपना विजन 2028 भी बताया था और टी20 वर्ल्ड कप व ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने की बात भी कही थी। फिलहाल कप्तानी में सूर्यकुमार यादव के आंकड़े शानदार हैं लेकिन बल्लेबाजी में वह पूरी तरह फ्लाप साबित हुए हैं। उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 9 पारियों में 242 रन थे। इसमें से 84 रन उनके पहले मैच में यूएसए के खिलाफ आए थे।

सूर्यकुमार यादव के आंकड़े बतौर कप्तान

सूर्यकुमार यादव को जुलाई 2024 से फुलटाइम टी20 कप्तानी मिली थी। बल्ले से उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। 45 मैच में सूर्या ने बतौर कप्तान सिर्फ 932 रन ही बनाए हैं।

विवरणकुल बतौर कप्तानफुलटाइम कप्तान बनने के बाद
मैच1135245
पारियां1074942
रन32721232932
उच्चतम स्कोर11710084*
औसत36.3528.6525.88
स्ट्राइक रेट162.94154.96152.03
शतक (100s)410
अर्धशतक (50s)2586

क्या सूर्या की कलाई में है दिक्कत?

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बीसीसीआई और टीम इंडिया के कई प्रमुख सूत्रों ने बताया है कि सूर्या की कलाई में दिक्कत है और वह दर्द के कारण असहज भी रहते हैं। आईपीएल 2025 में मुंबई के लिए वह पूरे सीजन दाएं हाथ की कलाई पर भारी टेपिंग के साथ खेलते थे। टी20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा दिखा था। इस पर कभी कोई विस्तृत रिपोर्ट सामने नहीं आई है। रियान टेन डशकाटे ने कहा था कि यह आम चोट ही है। मगर सूत्रों के हिसाब से यह समस्या सूर्या के गिरते फॉर्म का एक बड़ा कारण है।

RCB की लगातार दो हार, पंजाब किंग्स भी जीत की पटरी से उतरी; LSG और MI बिगाड़ रहीं खेल, क्या है प्लेऑफ का पूरा गणित?

आईपीएल 2026 के 50 मैचों के बाद प्लेऑफ का गणित काफी रोचक हो चुका है। एक समय जो टीमें आसानी से क्वालिफाई करती दिख रही थीं, अब उनके लिए भी राह आसान नहीं रह गई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर