IND vs USA: यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले लीग मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहद मुश्किल घड़ी में नाबाद 84 रन की पारी खेली और भारत के स्कोर को 161 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार ने ये पारी तब खेली जब भारत के ज्यादातर बैटर यूएसए के खिलाफ हथियार डाल चुके थे और भारत की हालत बेहद खराब थी।

सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में खेली नाबाद 84 रन की पारी के दम पर बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दि्या जबकि उनकी इस पारी के दम पर उन्होंने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यही नहीं सूर्या अब टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।

सूर्यकुमार ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा

सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान डेब्यू किया और नाबाद 84 रन की पारी खेलने के बाद वो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में नाबाद 68 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर्स

88 रन- क्रिस गेल बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2009
84* रन- सूर्यकुमार यादव बनाम यूएसए, 2026
68* रन- बाबर आजम बनाम भारत, 2021
65 रन- महेला जयवर्धने बनाम केन्या, 2007

सूर्यकुमार ने कोहली को पीछे छोड़ा

यूएसए के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम पर दर्ज है।

T20WC में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर

101 रन – रैना बनाम साउथ अफ्रीका, 2010
92 रन – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024
89* रन – विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, 2016
84* रन – सूर्यकुमार यादव बनाम यूएसए, 2026
82* रन – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2016

टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर

92 रन – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024
84* रन – सूर्यकुमार बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2026
57 रन – विराट कोहली बनाम पाकिस्तान, 2021
57 रन – रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2024

ये भी पढ़ें

वैभव ने 259 गेंदों पर बनाए 439 रन, स्ट्राइक रेट के मामले में रहे नंबर 1; युवराज, धवन, गिल, यशस्वी की खास लिस्ट में हुए शामिल

वैभव सूर्यवंशी रहे भारत की जीत के हीरो, प्लेयर ऑफ द मैच समेत मिले दो अवॉर्ड