IND vs USA: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ जो नाबाद 84 रन की पारी खेली वो भारत के लिए अहम रही और टीम इंडिया को जीत इसी पारी के दम पर मिली। भारत को मुश्किल हालात से बाहर निकालने के लिए कप्तान सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सूर्यकुमार यादव ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद कई शानदार रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए और युवराज सिंह, अश्विन और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ा। यही नहीं सूर्यकुमार यादव ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को भी पीछे छोड़ने में सफल रहे जबकि भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 9वीं जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया।
सूर्या ने युवराज, अश्विन, रोहित को छोड़ा पीछे
सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की पारी खेलने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता और वो भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाडि़यों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। सूर्यकुमार ने टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार ये खिताब जीता और उन्होंने युवराज सिंह, आर अश्विन और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 3-3 बार ये कमाल किया था।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ी
8 – विराट कोहली (35 मैच)
4 – सूर्यकुमार यादव (19 मैच)
3 – युवराज सिंह (31 मैच)
3 – आर अश्विन (24 मैच)
3 – रोहित शर्मा (47 मैच)
विराट कोहली से आगे निकले सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने का कमाल किया और वो अब भारत की तरफ से टी20आई में सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जीतने वाले खिलाड़ी बने और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 16 बार किया था।
भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ी
17 1- सूर्यकुमार यादव (105 मैच)
16 – विराट कोहली (125 मैच)
14 – रोहित शर्मा (159 मैच)
8 – अक्षर पटेल (88 मैच)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ा
भारत ने यूएसए को हरा दिया और इसके बाद वो टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों में पहले स्थान पर आ गई। भारत ने 2024-26 वर्ल्ड कप में अब तक लगातार कुल 9 मैच जीते हैं। वहीं साउथ अफ्रीका ने साल 2024 में लगातार 8 मैच जीते थे जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2022-24 में लगातार 8 मुकाबले जीते थे।
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें
9 -भारत (2024-26) (खबर लिखे जाने तक)
8 -दक्षिण अफ्रीका (2024)
8 -ऑस्ट्रेलिया (2022-24)
7 -भारत (2012-14)
ये भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी रहे भारत की जीत के हीरो, प्लेयर ऑफ द मैच समेत मिले दो अवॉर्ड
