संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के आखिरी 3 मैचों में जिस तरह की बल्लेबाजी कि वो इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षर में दर्ज हो गया। संजू ने विरोधी गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया और भारत को विश्व विजेता बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। संजू सैमसन के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अंत वैसा बिल्कुल नहीं रहा जिस तरह से इसकी शुरुआत रही थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में संजू के खराब फॉर्म के बाद उनकी जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इशान किशन को दे दी गई। संजू ने अपनी जगह छिनने के बाद धैर्य रखा और फिर वापसी पर जो किया वो कमाल था। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि जब संजू टीम का हिस्सा नहीं थे अब उनके और संजू के बीच क्या बातचीत हुई।

हमें वो संजू चाहिए जो अटैक को तहस-नहस करता है

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि संजू के पास बहुत कुछ है और वो एक ऐसे कीपर हैं जो टॉप पर बैटिंग कर सकते हैं। मुझे याद है कि जब वो लगातार ड्रॉप हो रहे थे तब वो मेरे पास आए और पूछा बस मुझे बताओ की तुम इस टीम में मुझसे क्या चाहते हो। हमने कहा, हमें वही संजू सैमसन चाहिए जिसे हमने अटैक को तहस-नहस करते देखा है और फिर उन्होंने पूरी टीम से कहा कि मैं वही करूंगा जो टीम चाहती है तभी हम कुछ खास हासिल कर पाएंगे।

भगवान ने जो लिखा वही मिलेगा

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि जब वो नहीं खेल रहे थे तब मैंने उनसे कहा था कि ये एक मुश्किल दौर है, लेकिन तुम्हें इसे आसानी से लेना होगा और अगर भगवान ने तुम्हारे लिए कुछ लिखा है तो तुम्हें वही मिलेगा। वो खुद को तैयार कर रहा था- अगर मौका मिले तो उसे पकड़ लो और पूरी दुनिया इसे देखेगी। सूर्यकुमार ने आगे कहा कि संजू अगर चाहता तो तीनों मैचों में आसानी से शतक बना सकता था, लेकिन उसने सिर्फ टीम की हित के लिए खेला।

अगर आप 89 से 100 तक जाने में 10 गेंदें लेते हैं जबकि आप इसे तीन या चार गेंदों पर कर सकते हैं तो आप दूसरे बैटर के छह गेंद चुरा रहे हैं। शिवम दुबने ने 6 गेंदों पर 28 रन या फिर 8 गेंदों पर 26 रन बनाए और ये सिर्फ इस वजह से हो पाया क्योंकि संजू ने अपने शतक का पीछा नहीं किया। संजू अगर ज्यादा गेंद लेते तो जो टीम एक साथ बैटिंग करके 250-254 बनाती वो 240-245 पर अटक जाती।

ये खबरें भी पढ़ें– संजू, इशान, सूर्यकुमार नहीं T20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसके बल्ले से खेले थे अभिषेक शर्मा, 21 गेंदों पर बनाए थे 52 रन

संजू ने पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीते मैचों में रहे टॉप स्कोरर; इशान नंबर 3