IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर मोइन अली ने बताया कि भारत के कौन 3 खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। हैरानी की बात ये रही कि इसके लिए उन्होंने तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और इशान किशन का नाम नहीं लिया।
सूर्यकुमार, बुमराह, कुलदीप हैं सबसे बड़ा खतरा
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोइन अली का मानना है कि पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ जिन खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरूरत है वो भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव हैं। मिस्टर क्रिकेट यूएई पॉडकास्ट पर बात करते हुए मोईन अली ने कहा कि सूर्यकुमार वह बैटर हैं जिनसे पाकिस्तान को सबसे ज्यादा डरना चाहिए क्योंकि वह कुछ ही ओवर में मैच का रुख बदल सकते हैं।
तेजी से गेम बदल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
उन्होंने आगे कहा कि बॉलिंग के नजरिए से बुमराह की पेस और एक्यूरेसी साथ ही कुलदीप की किसी भी कंडीशन में विकेट लेने की काबिलियत उन्हें खतरनाक बनाती है। मोईन ने कहा कि अगर आप भारत को देखें तो सूर्यकुमार यादव वो बैटर हैं जिनके बारे में पाकिस्तान को सबसे ज्यादा चिंता करनी चाहिए। वह बहुत तेजी से गेम बदल सकते हैं साथ ही जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव किसी भी कंडीशन में मैच-विनर हैं।
मोईन अली ने आगे कहा कि आम तौर पर आर प्रेमदासा में टर्न मिलता है। यहां कि पिच ऐसी है जहां स्पिनरों को मदद मिल सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि इस मैच के लिए एक अच्छा विकेट तैयार किया जाएगा ताकि दोनों टीमें अपना नैचुरल गेम खेल सकें और यह एक अच्छा मुकाबला बन सके। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें भारत को 7 जबकि पाकिस्तान को एक मैच में जीत मिली है।
ये खबरें भी पढ़ें
संजू सैमसन-अर्शदीप सिंह आउट, अभिषेक-इशान ओपनर; पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
तिलक वर्मा से आगे अभिषेक शर्मा, T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज
