भारत व सीएसके के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने गुजरात टाइटंस के ओपनर्स शुभमन गिल और साई सुदर्शन को आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन बैटिंग जोड़ी बताया। उन्होंने यह बात गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले क्वालीफायर वन मैच से पहले कही। रैना ने इस जोड़ी की निरंतरता, खेल की समझ और साझेदारी बनाने की उस काबिलियत की तारीफ की जिसकी बराबरी आईपीएल के इतिहास में किसी और ओपनिंग जोड़ी ने नहीं की है।

रैना ने बताया गिल-साई को बेस्ट बैटिंग पेयर

आईपीएल 2026 में गिल और साई सुदर्शन ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस की बैटिंग की रीढ़ साबित हुए हैं और उन्होंने पिछले सीजन में दिखाए गए अपने दबदबे को इस बार भी कायम रखा है। इस जोड़ी ने हाल ही में अपनी 10वीं शतकीय साझेदारी पूरी करके टी20 क्रिकेट की एक खास लिस्ट में जगह बनाई। ऐसा करके उन्होंने विराट कोहली-क्रिस गेल, विराट कोहली-एबी डिविलियर्स और बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान जैसी दिग्गज जोड़ियों की बराबरी कर ली।

जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए सुरेश रैना ने समझाया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि गुजरात की यह जोड़ी आईपीएल में अब तक देखी गई हर ओपनिंग जोड़ी से बेहतर है। रैना ने कहा कि शुभमन गिल और साई सुदर्शन आईपीएल के इतिहास की सबसे बेहतरीन बैटिंग जोड़ी हैं। इन्होंने साथ में खेले 46 पारियों में 21 बार 50 से ज्यादा रन की साझेदारियां की हैं। वहीं उन्होंने दूसरे नंबर पर क्रिस गेल और विराट कोहली की जोड़ी को रखा जबकि तीसरे नंबर पर कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी को रखा।

रैना ने कहा कि गिल और साई एक-दूसरे के खेल को अच्छी तरह से समझते हैं और एक दूसरे का पूरा साथ निभाते हैं। इन दोनों ने सिर्फ 46 पारियों में 21 बार 50 से ज्यादा की साझेदारियां की है जो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज है। गिल और कोहली को वहां तक पहुंचने में 59 पारियां लगी थी जबकि एबी और कोहली को 76 पारियों की जरूरत पड़ी। रैना ने कहा कि गिल और सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी के तौर पर निरंतरता कमाल की है। वे अपनी पारी को संवारने में समय लेते हैं और कम डॉट गेंदें खेलते हैं। वे सही गेंदबाजों को निशाना बनाने के लिए चुनते हैं। एक गेंदबाज की गति का इस्तेमाल करता है जबकि दूसरा अपने शॉट्स के लिए जगह बनाने के लिए एंगल का इस्तेमाल करता है।

छक्के लगाने में वैभव तो चौके लगाने में साई सुदर्शन ने मारी बाजी, 70 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 6-4 लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स

इस सीजन के लीग स्टेज में यानी 70 लीग मुकाबलों में छ्क्के लगाने के मामले में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी जबकि सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन ने लगाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)