इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18 सीजन हो चुके हैं और 19वां सीजन जारी है। अभी तक प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमों की हम चर्चा कर चुके हैं। अब अगर बात करें प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की तो मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना इस मामले में नंबर 1 पर हैं। जबकि टॉप 10 की लिस्ट में 10 में से सात भारतीय हैं और तीन विदेशी खिलाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

जबकि विराट कोहली इस लिस्ट के टॉप 5 में नहीं हैं लेकिन टॉप 10 का हिस्सा हैं। मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा इस लिस्ट में विराट कोहली से आगे हैं। साथ ही एमएस धोनी भी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरन
सुरेश रैना2424714
एमएस धोनी2823523
शुभमन गिल1111475
सूर्यकुमार यादव1312406
रोहित शर्मा2323405
विराट कोहली1717396
फाफ डु प्लेसिस1515390
शेन वॉटसन1212389
माइक हसी1111388
मुरली विजय1010364

शुभमन गिल और विराट कोहली में जंग

शुभमन गिल और विराट कोहली मौजूदा आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का हिस्सा हैं। कोहली ने 396 रन बनाए हैं प्लेऑफ में अभी तक और उनके पास मौका है गिल और धोनी दोनों से आगे निकलते हुए नंबर 2 बनने का। सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ना थोड़ा सा मुश्किल लग रहा है।

एमएस धोनी के 523 रन हैं और गिल अगर 49 रन और बनाते हैं तो धोनी से आगे निकल जाएंगे। जबकि कोहली 128 रन बनाते ही धोनी से आगे निकल सकते हैं। यह दोनों खिलाड़ी 26 मई को क्वालिफायर 1 (आरसीबी बनाम गुजरात) में आमने-सामने होंगे।

वैभव-अभिषेक ओपनर, इशान नंबर 3, श्रेयस नहीं यह खिलाड़ी कप्तान; IPL 2026 के लीग स्टेज के बाद बेस्ट प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का अंत हो चुका है। 70 मैचों के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों और विदेशी खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद प्लेऑफ से पहले चुनी गई बेस्ट प्लेइंग 11 में कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर