वैभव सूर्यवंशी को सीनियर इंडिया टीम में डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और इशान किशन वाले टी20 वर्ल्ड कप विजेता टॉप ऑर्डर पर ही भरोसा बनाए हुए है। आयरलैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज और इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के लिए पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुने जाने के बाद से ही इस 15 साल के खिलाड़ी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
हालांकि आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह न मिलने के बाद बुधवार को चेस्टर-ली-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर ही बैठना पड़ा। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि वैभव को अपने मौके के लिए जितना लंबा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन जब उन्हें आखिरकार मौका मिलेगा तो उनसे उम्मीदें उतनी ही ज्यादा होंगी। हालांकि गावस्कर को यह भी लगता है कि सिर्फ 15 साल की उम्र में इस ओपनिंग बल्लेबाज पर उस दबाव का असर पड़ने की संभावना कम है।
वैभव पर बढ़ेगा और ज्यादा दवाब
सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा कि जब भी वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा, उन पर और ज्यादा दबाव होगा, लेकिन 15 साल की उम्र में आप दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। उन्हें पता है कि अगर उन्हें दूसरे या तीसरे मैच में मौका मिलता है, तो उन्हें लगभग तुरंत अच्छा प्रदर्शन करना होगा और यह बात तो है ही। गावस्कर ने आगे कहा कि, लेकिन वह टीम के साथ रहकर खुश हैं। यह भारतीय टीम बेहतरीन और शानदार खिलाड़ियों से भरी हुई है और उनसे सीखना उनके लिए बहुत अच्छी बात है।
आपको बता दें कि रिवरसाइड ग्राउंड पर लगातार बारिश की वजह से इंग्लैंड को भारत के 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने का मौका नहीं मिला और पहला टी20 मैच रद्द कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद भारत शुरुआती दो झटकों से उबरते हुए 189/7 के स्कोर तक पहुंचा। इसमें अभिषेक शर्मा की 24 गेंदों में तूफानी 59 रन की पारी और श्रेयस अय्यर की 47 गेंदों में 68 रन की कप्तानी पारी का अहम योगदान रहा। इस मैच में जहां संजू सैमसन (1), ईशान किशन (0) और तिलक वर्मा (13) कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए वहीं शिवम दुबे ने 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर पारी को जोरदार तरीके से फिनिश किया।
अभिषेक को पीछे छोड़ इशान बने नंबर 1 बैटर; आईसीसी की T20I बैटिंग रैंकिंग में टॉप-10 में 4 भारतीय
आईसीसी की ताजा पुरुष टी20आई बैटिंग रैंकिंग में इशान किशन ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और दुनिया के नंबर 1 बैटर बन गए। ताजा रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
