भारत के पास तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का शानदार मौका है, लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को एक बेहतरीन प्लेइंग इलेवन के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरना होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार यानी 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव की बात कही।

अभिषेक-वरुण को बाहर कर रिंकू-कुलदीप को मौका दें

सुनील गावस्कर ने आज तक पर बात करते हुए खुले तौर पर कहा कि भारत को फाइनल मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन से अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बाहर देना चाहिए। सुनील गावस्कर ने कहा कि अभिषेक शर्मा की जगह टीम में रिंकू सिंह को मौका दें जबकि वरुण चक्रवर्ती की जगह अंतिम 11 में कुलदीप यादव को शामिल करें। गावस्कर ने दोनों खिलाड़ियों के लगातार खराब प्रदर्शन से निराश होकर इस बदलाव की बात कही। गावस्कर ने इस फाइनल के लिए भारत की जीत की भी भविष्यवाणी की।

मनिंदर सिंह ने कहा अभिषेक से तीसरे नंबर पर बैटिंग करवाएं

मनिंदर सिंह से जब इंडिया टूडे पर अभिषेक और वरुण के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरा ये मानना है कि भारत को प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करनी चाहिए। ये फाइनल है और कप्तान व टीम मैनेजमेंट के लिए इस तरह का बदलाव करना आसान होगा। इशान किशन से ओपन करवाइए और अभिषेक शर्मा को तीसरे नंबर पर भेजिए। वहीं वरुण के बारे में मनिंदर सिंह ने कहा कि उनकी जगह अगर कुलदीप यादव को मौका मिलता है तो ये बुरा आइडिया नहीं होगा।

ये खबरें भी पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर शादी के एक दिन बाद मैच खेलने उतरे मैदान पर, एक ओवर में लुटाए 20 रन; टीम को सेमीफाइनल में मिली हार

Jansatta Opinion: खुद ही टीम से बाहर होने का रास्ता बना रहे अभिषेक? फेल रहे तो इस खिलाड़ी की टी20 में एंट्री तय