भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ की है। सुनील गावस्कर ने कहा कि इस चैंपियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है कि पुरानी पीढ़ी अब भी सर्वश्रेष्ठ है।

पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए विीराट कोहली के 60 गेंदों में नाबाद 105 रन की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) को 6 विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।

सुनील गावस्कर ने आईपीएल ब्रॉडकास्टर के एक शो पर कहा, ‘‘विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने में उसका कोई सानी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई बात कर रहा है कि यह Gen Next (नई पीढ़ी) का सीजन है, लेकिन कोहली ने साबित कर दिया कि वह अब भी मैदान पर डटे हुए हैं।’’

आलोचकों को शतक से जवाब दिया: सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा, ‘‘उन्होंने आलोचकों को शतक से जवाब दिया और ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने साबित कर दिया कि पुरानी पीढ़ी अब भी सबसे बेहतरीन है।’’ सुनील गावस्कर ने कहा, ‘‘T20 क्रिकेट में जब शतकों की बात आती है तो 10 शतकों के साथ वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल और बाबर आजम हैं, लेकिन T20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 14 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है।’’

सुनील गावस्कर ने कहा, ‘‘विराट कोहली आईपीएल में नौ शतक लगा चुके हैं। रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं, लेकिन विराट कोहली अगर मैच दर मैच, सत्र दर सत्र ऐसे ही खेलते रहे तो किसी को भी वहां तक पहुंचने में लंबा समय लगेगा।’’ सुनील गावस्कर ने यह भी कहा कि विराट कोहली का यह शतक उन खास पलों में से एक था, जो हमें उनकी महानता की याद दिलाता है।

मैच का टर्निंग पॉइंट बना कोहली का कैच टपकाना

सुनील गावस्कर ने यह भी कहा कि केकेआर द्वारा विराट कोहली का कैच टपकाना मैच का निर्णायक पल रहा। सुनील गावस्कर ने कहा, ‘‘आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले केकेआर कैच लपकने के मामले में बेहतरीन थी लेकिन यह कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ा।’’

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच विराट कोहली का आईपीएल में 279वां मैच था। इससे वह इस लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। विराट कोहली मंगलवार 13 मई तक रोहित शर्मा और एमएस धोनी के साथ बराबरी पर थे। इन दोनों खिलाड़ियों ने भी 278-278 मैच खेले थे।

विराट कोहली को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। IPL में यह 21वीं बार था जब उन्हें यह पुरस्कार मिला। इसके साथ ही रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली यह अवॉर्ड सबसे ज्यादा बार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बने गए। उनसे आगे सिर्फ एबी डिविलियर्स (25) और क्रिस गेल (22) ही हैं।

इशान किशन की ODI में वापसी के संकेत; कब होगा भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम इंडिया के चयन पर बड़ा अपडेट सामने आया है। साथ ही इशान किशन के वनडे टीम में वापसी के संकेत मिले हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)