टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे का प्रदर्शन निरंतर रहा था और निचले क्रम पर आकर उन्होंने भारत के लिए कई उपयोगी पारियां खेली। शिवम दुबे ने भारत को चैंपियन बनाने में शानदार भूमिका निभाई थी और उन्होंने टीम में अपने रोल को लेकर इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत की।

स्ट्राइक रेट ज्यादा रखने की बात कही गई

शिवम दुबे से पूछा गया कि इस टी20 वर्ल्ड कप में आपकी क्या भूमिका थी तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मेरा रोल सिंपल था और कोच गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने मुझे बहुत पहले ही बता दिया था कि बैटिंग के समय आपको स्ट्राइक रेट ज्यादा रखना है और जब बॉलिंग करने को कहा जाए तो लाइन टाइट रखनी है और रन कम देने हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी मेरा ऐसा ही रोल था, लेकिन उस बार मैं बस कुछ बड़ी पारियां खेली थी, लेकिन इस बार मैंने खुद से कहा कि मैं बहुत आगे की नहीं सोचूंगा और मैच दर मैच आगे बढूंगा।

टीम को मुझसे क्या चाहिए ये साफ था

दुबे से आगे कहा कि आपका काम छक्के और चौके मारना था और क्या ये रिस्की काम नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, क्योंकि मुझमें हमेशा कॉन्फिडेंस था और मैंने बस खुद पर भरोसा किया और मैंने इस पर बहुत मेहनत की थी। टीम मुझसे क्या चाहती है यह साफ था। मैंने खुद से कोई वादा नहीं किया था और गोल घर पर वर्ल्ड कप जीतना था। भारतीय टीम के बारे में दुबे ने कहा कि हर कोई इस टीम में मैच विनर है।

हमारा बेस्ट फाइनल में आया

शिवम दुबे ने आगे कहा कि टीम में ऐसा कोई नहीं है जो आपको मैच नहीं जिता सकता। हर गेम में हमारे अलग-अलग परफॉर्मर थे। जरूरत पड़ने पर हमेशा कोई न कोई खड़ा होता था। एक टीम के तौर पर साउथ अफ्रीका से हार के बाद हम पीक पर थे। उस गेम से पहले हम अच्छा खेल रहे थे लेकिन उसके बाद हम सबने अपना बेस्ट दिया। हम पूरी तरह से एक अलग टीम थे और हमारा बेस्ट फाइनल में आया।

अक्षर के कैच ने मैच पलट दिया

सेमीफाइनल के बारे में बात करते हुए दुबे ने कहा कि जब विल जैक्स ने शॉट मारा तो मैं और अक्षर पटेल भागे। मुझे पता था कि शॉट उनकी पहुंच में है इसलिए मैंने अपनी रफ्तार धीमी कर दी। जिस तरह से शॉट मारा गया था या तो वह कैच हो जाता या बाउंड्री के पार चला जाता। इसलिए अगर अक्षर उसे छक्के के लिए जाने से रोकने की कोशिश करता तो वह बॉल मुझे फेंक देता। बस यही उम्मीद थी कि अक्षर बॉल को रोकने के लिए पूरी जान लगा देगा और ऐसा ही हुआ। वह कैच मेरे लिए भी एक खास पल था। उस कैच के साथ एक करीबी गेम में चीजें बदल गईं।

ये खबरें भी पढ़ें– संजू, इशान, सूर्यकुमार नहीं T20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसके बल्ले से खेले थे अभिषेक शर्मा, 21 गेंदों पर बनाए थे 52 रन

संजू ने पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीते मैचों में रहे टॉप स्कोरर; इशान नंबर 3