भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 तो जीत लिया है लेकिन विदेश के कुछ क्रिकेटर्स को शायद यह जीत अच्छी नहीं लग रही है। जहां पहले हमने शोएब अख्तर के बयान को देखा था जिन्होंने कहा था कि भारत मोहल्ले का अमीर बच्चा है। अब इंग्लैंड के एक पूर्व क्रिकेटर ने भारत को विश्व विजेता बनने के बावजूद टूर्नामेंट की बेस्ट टीम मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने साउथ अफ्रीका को इस वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम बताया है।

भारतीय टीम को सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने बुरी तरह मात दी थी। फिर इसके बाद फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा टी20 विश्व कप जीता। फिर भी इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने भारत को नहीं साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट की बेस्ट टीम बताया है।

अभिषेक-संजू को दिया जीत का श्रेय

स्टीव हार्मिसन ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा,”अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की पार्टनरशिप ने भारत को फाइनल में जीत दिला दी। जसप्रीत बुमराह तो पूरे टूर्नामेंट में सपाट पिचों पर असरदार दिखे। मुझे नहीं लगता कि इंडिया इस टूर्नामेंट की बेस्ट टीम थी। साउथ अफ्रीका बेस्ट टीम है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की बेस्ट मोमेंट टीम है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट मोमेंट जीते और इसलिए चैंपियन बन गए।”

वहीं इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज ने भारत की खामियां गिनाईं और कहा,”ग्रुप स्टेज में वह (भारत) खास नहीं खेले। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में वह मुश्किल में थे। भारतीय टीम अच्छा खेले बिना भी चैंपियन इसलिए बनी क्योंकि उनके पास बड़े मौकों पर जीत दिलाने वाले खिलाड़ी थे। वहीं साउथ अफ्रीका ने पूरे टूर्नामेंट अच्छा खेला बस एक सेमीफाइनल मुकाबला छोड़कर। भारत ने किसी भी अन्य टीम से ज्यादा अच्छे से दबाव को संभाला।”

यह भी पढ़ें- टी20 विश्व कप में पहली बार: भारत ने टपकाए 15 कैच, ये हैं सभी 15 खास रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप फाइनल विवाद: अर्शदीप सिंह की 15% मैच फीस कटी, ICC ने डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा