इंग्लैंड के खिलाफ 30 जनवरी से शुरू हो रही तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका ने टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में पवत रतनायके की वापसी हुई है जिन्होंने आखिरी वनडे में 115 गेंदों पर 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। हालांकि श्रीलंका को इस मैच में जीत नहीं मिली थी। रतनायके ने आखिरी टी20 नवंबर 2025 में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज नुवान तुषारा और बैटिंग ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को बाहर कर दिया गया है। लेग स्पिनर दुशान हेमंता भी इस टीम से बाहर हैं। दासुन शनाका टीम के कप्तान हैं।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारी का आखिरी मौका

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच यह टी20 सीरीज 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले तैयारी का एक आखिरी मौका होगी। इसके बाद दोनों टीमें वर्ल्ड कप में जाएंगी। श्रीलंका ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान भी नहीं किया है। आईसीसी की ओर से टीम घोषित करने की आखिरी डेडलाइट 31 जनवरी है। ऐसे में इस सीरीज के शुरू होने से पहले टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम भी घोषित कर दी जाएगी।

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली नई कप्तान, 58 मैचों में 82 विकेट लेने वाली गेंदबाज को तीनों फॉर्मेट की कमान

कुछ ऐसा होगा गेंदबाजी आक्रमण

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम में लेफ्ट-आर्म-स्पिन ऑलराउंडर दुनिथ वेलालागे ने अपनी जगह कायम रखी है। हालांकि उन्होंने सितंबर से कोई T20I नहीं खेला है। महेश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा दो और फ्रंटलाइन स्पिनर हैं। धनंजय डी सिल्वा और चरित असलांका भी फिंगर स्पिन गेंदबाज हैं जिन्हें टीम में शामिल किया गया है। पेस बॉलिंग अटैक में ईशान मलिंगा और प्रमोद मदुशन के अलावा दुष्मंता चमीरा और मथीशा पथिराना भी टीम का हिस्सा हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम

दासुन शनाका (कप्‍तान), पथुम निसांका, कामिल मिश्रा, कुसल मेंडिस, कुसल जानिथ परेरा, धनंजय डी सिल्‍वा, चरित असलंका, जानिथ लियानागे, पवन रतनायके, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, प्रमोद मधुशन, मतीशा पथिराना और ईशान मलिंगा।

श्रीलंका-इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

क्रमतारीखमैचफॉर्मेटस्थानसमय
1शुक्रवार, 30 जनवरी 2026श्रीलंका बनाम इंग्लैंडपहला T20Iपल्लेकेलेशाम 7:00 बजे
2रविवार, 1 फरवरी 2026श्रीलंका बनाम इंग्लैंडदूसरा T20Iपल्लेकेलेशाम 7:00 बजे
3मंगलवार, 3 फरवरी 2026श्रीलंका बनाम इंग्लैंडतीसरा T20Iपल्लेकेलेशाम 7:00 बजे