आईपीएल 2026 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हो रही है। इस मैच में दोनों टीमों ने दो बड़े बदलाव किए हैं। राजस्थान की प्लेइंग 11 से शिमरोन हेटमायर को बाहर किया गया है और रियान पराग का यह फैसला चौंकाने वाला रहा। साथ ही एक खिलाड़ी को डेब्यू का भी मौका मिला है। इसके अलावा हैदराबाद के कप्तान इशान किशन ने दो बड़े खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए गए हैं। बृजेश शर्मा की जगह तुषार देशपांडे की वापसी हुई है। इसके अलावा शिमरोन हेटमायर को बाहर करके लुहान ड्री प्रेटोरियस को मौका मिला है। प्रेटोरियस का यह राजस्थान की टीम के लिए आईपीएल डेब्यू होगा। इसके अलावा हेटमायर क्यों बाहर हुए इसका भी कारण पराग ने टॉस के समय बता दिया।

क्यों बाहर हुए शिमरोन हेटमायर?

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस के वक्त जानकारी दी कि इस मैच के लिए शिमरोन हेटमायर को रेस्ट दिया गया है। यानी वह चोटिल नहीं हैं। इससे पहले पिछले मैच में पराग ने तुषार को भी नहीं रखा था और टीम से बाहर करके आराम दिया था। जबकि पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ जीत में तुषार देशपांडे हीरो थे। अब आरसीबी के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करने वाले बृजेश को बाहर किया गया है। यानी राजस्थान की टीम में खिलाड़ियों का अच्छा रोटेशन किया जा रहा है।

इशान किशन ने किया दो बड़े खिलाड़ियों को बाहर

इशान किशन ने इस मैच की प्लेइंग 11 से दो बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है। उन्होंने अनुभवी खिलाड़ी हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को राजस्थान के खिलाफ मैच की प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है। उनादकट की जगह प्रफुल हिंगे को इस मैच में मौका मिला है। जबकि तेज गेंदबाजी में श्रीलंका के ईशान मलिंगा जिम्मेदारी निभाते दिखेंगे।

SRH और RR की स्टार्टिंग प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), लुहान ड्री प्रेटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

IPL 2026: हार्दिक पंड्या पर लगा जुर्माना, टिम डेविड को भी सुनाई गई सजा; क्या था पूरा मामला?

आईपीएल 2026 के 20वें मैच (मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी) के बाद हार्दिक पंड्या और टिम डेविड पर जुर्माना लगा है। मुंबई को इस मैच में आरसीबी ने 18 रन से मात दी थी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर