आईपीएल 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने अपने पहले आईपीएल ओवर में ही कमाल कर दिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के इन फॉर्म टॉप ऑर्डर को धराशायी कर दिया। प्रफुल ने पहले ओवर में ही वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट किया। उसके बाद ध्रुव जुरेल और फिर लुहान ड्री प्रेटोरियस को खाता नहीं खोलने दिया। उन्होंने अपने पहले ओवर से ही राजस्थान की कमर तोड़ दी।

प्रफुल ने इसके बाद अपने दूसरे ओवर में कप्तान रियान पराग का भी विकेट झटका। उनके नाम आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। उन्होंने बतौर डेब्यूटेंट आईपीएल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया। इस मुकाबले में उन्हें जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों के ऊपर चुना गया था। 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने पहले दो ओवर में ही कमाल कर दिया।

कौन हैं प्रफुल हिंगे?

प्रफुल हिंगे विदर्भ से खेलते थे। उनकी कहानी भी ऐसी है कि वह नागपुर के साधारण मैदानों से आईपीएल के इंटरनेशनल मंच तक पहुंचे। वह बल्लेबाज बनना चाहते थे लेकिन पिता की इच्छा थी कि वह गेंदबाज बने। इसके बाद उनको चकिंग के कारण गेंदबाजी में दिक्कत हुई। शुरू में उनके पिता ने उनको क्रिकेट खेलने से मना भी कर दिया। फिर उनकी लगन और क्रिकेट में प्रतिभा को देख परिवार का नजरिया बदल गया।

इसके बाद 16 साल की उम्र में उन्हें विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की एकेडमी में ट्रेनिंग का मौका मिला। यहां उनकी गेंदबाजी में और निखार आया। फिर 19 साल के जब वह हुए तो अंडर-19 ट्रायल्स में 36 विकेट लेकर उन्होंने धूम मचा दी। इसके बाद वह पीछे मुड़कर नहीं देखे। वह सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए ट्रायल देते हुए नेट गेंदबाज भी बने।

विदर्भ के लिए 10 फर्स्ट क्लास मैचों में इस खिलाड़ी ने 27 विकेट झटके। वह उमेश यादव के साथ नई गेंद संभालते थे। वहां से उन्हें एक नई पहचान मिली। वरुण आरोन ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और हैदराबाद के कैम्प में उन्हें गेंदबाजी करने का मौका मिला। इसके बाद वह फ्रेंचाइजी की नजरों में आए। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।

यहां देखें प्रफुल के पहले ओवर के तीन विकेट का वीडियो

इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बैटिंग करने उतरी। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 217 रन का लक्ष्य दिया है। पहले खेलते हुए होम टीम ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए। इशान किशन ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर को 2 विकेट मिले। वहीं तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और रियान पराग को 1-1 विकेट मिला।

8 चौके, 6 छक्के, इशान किशन ने 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से ठोके 91 रन; SRH के लिए फिर भी बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

इशान किशन ने 44 गेंद पर 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए। वह शतक से इस पारी में चूके और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में भी एंट्री कर ली। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर