आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने जो खेल दिखाया उससे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी प्रसन्न हो गए। सचिन ने एलिमिनेटर मुकाबले के बीच ही एक्स पर खास पोस्ट किया और 15 वर्षीय वैभव की बैटिंग की तारीफ की। हालांकि, सचिन की यह तारीफ काफी तकनीकी थी। उन्होंने वैभव की 97 रन की पारी की सराहना करते हुए उनकी बल्लेबाजी की खासियत बताईं।
सचिन तेंदुलकर ने वैभव के बैट स्विंग का जिक्र किया। उन्होंने साथ ही वैभव सूर्यवंशी के फ्रंट फुट को आगे ले जाने और खुलकर खेलने की जमकर तारीफ की। मास्टर ब्लास्टर कुल मिलाकर ‘बॉस बेबी’ की बल्लेबाजी के फैन होते नजर आए।
सचिन तेंदुलकर ने किया स्पेशल पोस्ट
सचिन तेंदुलकर ने वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा,”वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का स्विंग शानदार है। उनकी बल्लेबाजी की सबसे अच्छी और सुंदर बात यह है कि वह जिस तरह अपने फ्रंट फुट को रूम बनाने के लिए आगे निकालते हैं। यह उनके पैर पर फेंकी जाने वाली गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन तकनीक है। इससे उन्हें खुलकर खेलने की और आजादी मिलती है। यह पारी (29 गेंद 97 रन) बेहतरीन रही।”
वैभव ने हैदाबाद के गेंदबाजों की लगाई क्लास
वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की पहले ओवर से क्लास लगाना शुरू कर दिया। 12 में से चार छक्के उन्होंने अपनी पारी में दिग्गज पैट कमिंस पर लगा दिए। उसके बाद ईशान मलिंगा को भी उन्होंने नहीं बख्शा। वैभव ने 29 गेंद की पारी में 97 रन ठोके। वह 3 रन से शतक से जरूर चूके लेकिन फिर भी इस पारी में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े।
राजस्थान ने 20 ओवर में बनाए 243 रन
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर इस मैच में बनाया। वैभव की पारी के दम पर राजस्थान ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन का स्कोर खड़ा किया। सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 244 रन का कठिन लक्ष्य मिला।
वैभव सूर्यवंशी बने नंबर 1, एक ही पारी में 9 बड़े रिकॉर्ड किए नाम; गेल, जयसूर्या, वार्नर जैसे दिग्गज छूटे पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंद पर 97 रन बनाकर 9 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इन सभी मामलों में वैभव नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। उन्होंने क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
