सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी प्लेइंग 11 में प्रफुलहिंगे को शामिल किया। प्रफुल ने अपने डेब्यू मैच में ही फिर वो कमाल कर दिया और आईपीएल इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था। यही नहीं प्रफुल ने शोएब अख्तर समेत 4 खिलाड़ियों की बराबरी भी कर ली।
प्रफुल ने रचा इतिहास
प्रफुल हिंगे ने राजस्थान के खिलाफ पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके और आईपीएल इतिहास में बतौर डेब्यूटेंट पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। प्रफुल ने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को आउट कर राजस्थान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। ये तीनों बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। प्रफुल की गेंदबाजी का इन सभी बल्लेबाजों को पास कोई जवाब नहीं था और सबने उनके सामने सरेंडर कर दिया। प्रफुल ने इस लीग में 1191 मैचों के बाद पहले ओवर में 3 विकेट लेने का कमाल किया।
प्रफुल ने शोएब अख्तर समेत 8 बल्लेबाजों की कर ली बराबरी
प्रफुल हिंगे ने खबर लिखे जाने तक राजस्थान के खिलाफ 3 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए और उन्होंने आईपीएल की पहली पारी में 4 विकेट लेने का कमाल भी किया। उन्होंने शोएब अख्तर समेत 8 गेंदबाजों की बराबरी भी की जो उनसे पहले इस लीग में पहली पारी में 4-4 विकेट लिए थे। वहीं वो ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बॉलर भी बने। ऐसा कमाल अगर भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो प्रफुल से पहले अश्विनी कुमार और पॉल वाल्थाटी ने किया था।
आईपीएल की पहली पारी में 4 विकेट
2026: प्रफुल हिंगे
2025: अश्विनी कुमार
2019: अल्जारी जोसेफ
2017: एंड्रयू टे
2015: डेविड वाइज
2012: केवोन कूपर
2011: पॉल वाल्थाटी
2009: शादाब जकाती
2008: शोएब अख्तर
रजत पाटीदार ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे, वैभव नंबर 1; IPL के इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-7 बैटर
मुंबई इंडियंस को आरसीबी ने 18 रन से हराया और ये इस टीम की 4 मैचों में तीसरी हार रही। तीन मैच गंवा चुकी मुंबई इंडियंस अब किस तरह से प्लेऑफ में पहुंच सकती है इससे बारे में जानते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
