IPL 2023 SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रविवार को पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 72 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए।
हैदराबाद के लिए फजहलक फारूकी ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए। टी नटराजन ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं उमरान मलिक ने 3 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने अब्दुल समद ने 32 गेंद पर 32 रन बनाए। उमरान मलिक ने 8 गेंद पर 19 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 23 गेंद पर 27 रन बनाए। राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ड ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। जेसन होल्डर और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए।
पढ़ें SRH vs RR मैच का बॉल टू बॉल अपडेट
Indian Premier League, 2023Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad 09 June 2023
Sunrisers Hyderabad 131/8 (20.0)
Rajasthan Royals 203/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 4 ) Rajasthan Royals beat Sunrisers Hyderabad by 72 runs
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले साल उपविजेता रही थी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हरा दिया। 204 रन के टारगेट के जवाब में सनराइजर्स ने 8 विकेट पर 131 रन बनाए। अब्दुल समद ने 32 गेंद पर 32 रन बनाए। उमरान मलिक ने 8 गेंद पर 19 रन बनाए।
युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स को 8वीं सफलता दिलाई और उन्होंने चौथा विकेट झटका। भुवनेश्व कुमार को 6 पर पवेलियन भेजा। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 17.5 ओवर में 8 विकेट पर 95 रन। अब्दुल समद 16 रन बनाकर क्रीज पर।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। अब्दुल समद 13 और भुवनेश्वर कुमार 3 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 24 गेंद पर 115 रन चाहिए। राजस्थान रॉयल्स ने मैच पर पकड़ बना ली है।
आदिल राशिद 13 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 13 गेंद पर 8 रन बनाकर क्रीज पर। युजवेंद्र चहल ने तीसरा विकेट झटका। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 14 ओवर में 7 विकेट पर 81 रन। जीत के लिए 36 गेंद पर 123 रन चाहिए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंद पर 129 रन चाहिए। आदिल राशिद 8 गेंद पर 13 और अब्दुल शमद 12 गेंद पर 7 रन बनाकर क्रीज पर।
युजवेंद्र चहल ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 गेंद पर 27 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 11 ओवर में 6 विकेट पर 52 रन। जीत के लिए 54 गेंद पर 152 रन चाहिए। अब्दुल समद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेइंग 11 में शामिल हुए।
रविचंद्रन अश्विन ने ग्लेन फिलिप्स को 8 रन पर पवेलियन भेजा। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 9.3 ओवर में 5 विकेट पर 48 रन। सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 63 गेंद में 156 रन चाहिए। मयंक अग्रवाल 20 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम संकट में दिखाई दे रही है। वाशिंगटन सुंदर 5 गेंद पर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन होल्डर को विकेट मिला। मयंक अग्रवाल ने 19 गेंद पर 3 चौके की मदद से 24 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 8.2 ओवर में 4 विकेट 39 रन। जीत के लिए 70 गेंद पर 165 रन चाहिए।
युजवेंद्र चहल ने हैकी ब्रूक को 13 रन पर पवेलियन भेजा। मयंक अग्रवाल 16 गेंद पर 21 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 7 ओवर में 3 विकेट पर 34 रन। दोनों के बीच 37 गेंद पर 34 रन की साझेदारी टूटी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 30 रन बनाए लिए हैं। जीत के लिए 174 रन और चाहिए। मंयक अग्रवाल 15 गेंद पर 20 और हैरी ब्रूक 10 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन के ओवर में 10 रन बने।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 17 रन बनाए लिए हैं। जीत के लिए 187 रन और चाहिए। मंयक अग्रवाल 10 गेंद पर 13 और हैरी ब्रूक 4 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट ने 2 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। एक ओवर मेडन किया है। जेसन होल्डर ने 1 ओवर में 5 रन दिए हैं।
ट्रेंट बोल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही ओवर में दो झटका दिया। राहुल त्रिपाठी बगैर खाता खोले आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 0.5 ओवर में बगैर रन के 2 विकेट।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही झटका दे दिया। अभिषेक शर्मा पवेलियन लौट गए। मंयक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर। सनराइजर्स का स्कोर 0.3 ओवर में बगैर रन के 1 विकेट।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। शिरमोन हेटमायर 16 गेंद पर 22 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए फजहलक फारूकी ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए। टी नटराजन ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं उमरान मलिक ने 3 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद को टी नटराजन ने 5वीं सफलता दिलाई। उन्होंने संजू सैमसन को 55 रन पर पवेलियन भेजा। अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री पर बेहतरीन कैच लपका। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 19 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन। शिरमोन हेटमायर 12 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर क्रीज पर।
टी नटराजन ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर रियान पराग को पवेलियन भेजा। राजस्थान का स्कोर 16.1 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन। संजू सैमसन 27 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 49 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान की टीम फिलहाल 10.52 के औसत से रन बना रही है। नए बल्लेबजा के तौर पर शिरमोन हेटमायर आए हैं।
उमरान मलिक ने 15वें ओवर की पहली ही गेंद 149 किलोमीटर प्रतिघंटे से की और देवदत्त पडिक्कल बोल्ड हो गए। उन्होंने 5 गेंद पर 2 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 14.1 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन। संजू सैनसन 21 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। रियान पराग नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल को फजहलक फारूकी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 गेंद पर 54 रन बनाए। इस दौरान 9 चौके लगाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 12.3 ओवर में 2 विकेट पर 139 रन। संजू सैमसन 16 गेंद पर 30 रन बनाकर क्रीज पर। देवदत्त पडिक्कल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल ने 34 गेंद पर 8 चौके की मदद से अर्धशतक जड़ दिया है। संजू सैमसन 16 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स का 11.25 के औसत से रन बना रही है। राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर के बाद 1 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 27 गेंद पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू सैमसन 11 गेंद पर 21 रन बनाए। उमरान मलिक के ओवर में 12 रन बने।
राजस्थान रॉयल्स ने 8 ओवर के बाद 1 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 20 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू सैमसन 6 गेंद पर 11 रन बनाए। उमरान मलिक के ओवर में 12 रन बने।
जोस बटलर ने चौके से अर्धशतक पूरा किया। अगले गेंद पर फिर चौका लगाया। फिर फजहलक फारूकी ने उन्हें बोल्ड किया। बटलर 54 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान की टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 85 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 13 गेंद पर 30 और नए बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स ने 5 ओवर के बाद बगैर विकेट के 73 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 13 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहें। वह 6 चौके जड़ चुके हैं। जोस बटलर 17 गेंद पर 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उन्होंने 3 छक्का और 4 चौका लगाया है। वाशिंगटन सुंदर के ओवर में 19 तो टी नटराजन के ओवर में 17 रन बने। राजस्थान की टीम 14.6 के औसत से रन बना रही है।
राजस्थान रॉयल्स ने 3 ओवर के बाद बगैर विकेट के 37 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 11 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहें। वह 5 चौके जड़ चुके हैं। जोस बटलर 7 गेंद पर 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उन्होंने एक छक्का लगाया है। भुवनेश्वर कुमार के ओवर में 17 रन बने। इसमें एक छक्का और 2 चौका लगा।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर क्रीज पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की। जायसवाल ने तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद टीम का स्कोर बगैर विकेट के 6 रन। यशस्वी जायसवाल 5 और जोस बटलर बिना खाता खोले मैदान पर।
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सलीम दुर्रानी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
राजस्थान रॉयल्स की टीम संदीप शर्मा, डोनावोन फरेरा, ध्रुव जुरेल, नवदीप सैनी, मुरुगन अश्विन में से किसी एक इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिला सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में अब्दुल समद, मयंक डागर, उपेंद्र यादव, मयंक मार्कंडेय और विवरांत शर्मा में से किसी एक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर चुन सकती है।
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल
मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रुक, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स (डब्ल्यू), उमरान मलिक, आदिल राशिद, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), टी नटराजन, फजलहक फारूकी
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: पिछले सत्र की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के इस सत्र में रविवार को जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरेगी तो उसका इरादा पिछले प्रदर्शन को दोहराने का होगा। संजू सैमसन की अगुवाई में रॉयल्स ने पिछले सत्र में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। उसके गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक विकेट लेकर परपल कैप और बल्लेबाज जोस बटलर ने सबसे ज्यादा रन बनाकर आरेंज कैप अपने नाम की थी। बेहद संतुलित और मजबूत टीम होने के साथ रॉयल्स के पास चहल, रविचंद्रन अश्विन और आस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा के रूप में सबसे अच्छी स्पिन तिकड़ी भी है।