सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान इशान किशन ने आईपीएल 2026 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की और 44 गेंद पर 91 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और छह छक्के लगाए और 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से रन ठोके, लेकिन इस मैच में वह शतक से चूक गए। इशान बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 9 रन पीछे रह गए अपने शतक से।

उन्होंने इस बेहतरीन पारी के बावजूद हैदराबाद के लिए एक अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में एंट्री कर ली है। इशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 90s में आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले इस लिस्ट में तीन बार डेविड वॉर्नर और एक बार जॉनी बेयरस्टो का नाम दर्ज है। वहीं इशान आईपीएल में दूसरी बार 90s में आउट हुए हैं।

IPL में 90s में आउट होने वाले SRH के खिलाड़ी

  • 90 रन: डेविड वॉर्नर vs CSK, रांची, 2014
  • 91 रन: डेविड वॉर्नर vs KKR, विशाखापत्तनम, 2015
  • 92 रन: डेविड वॉर्नर vs RCB, हैदराबाद, 2016
  • 97 रन: जॉनी बेयरस्टो vs PBKS, दुबई, 2020
  • 91 रन: इशान किशन vs RR, हैदराबाद, 2026

इशान किशन का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

इशान किशन का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने कप्तानी भी संभाली और बल्ले से भी कमाल किया है। उन्होंने इस सीजन अभी तक 5 मैचों की पांच पारियों में 213 रन बना लिए हैं। उनका इस दौरान स्ट्राइक रेट 190 प्लस और औसत 42 प्लस का रहा है। उन्होंने इस सीजन अभी तक 22 चौके और 12 छक्के लगाए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी। अभिषेक शर्मा मैच की पहली गेंद पर आउट हुए और गोल्डन डक पर आर्चर का शिकार हुए। इसके बाद इशान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और हेनरिक क्लासेन ने भी 40 रन बनाए। अंत में नितीश रेड्डी ने 13 गेंद पर 28 रन की अच्छी पारी खेली। हैदराबाद ने इसी के साथ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 216 रन बनाए।

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के 2 मैचों का बदला कार्यक्रम, सीजन के बीच क्यों बदल दिए गए वेन्यू?

आईपीएल 2026 के बीच सीजन ही चेन्नई सुपर किंग्स के दो मैचों का कार्यक्रम बदल गया है। पांच बार की इस चैंपियन टीम के दो मैचों के वेन्यू बदले गए हैं। अब इस बदलाव के बाद आईपीएल का अपडेट शेड्यूल क्या है यह भी इस खबर में उपलब्ध है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर