आईपीएल 2026 के 45वें मैच में दिग्गज स्पिनर और केकेआर के गेंदबाज सुनील नरेन ने अपने 200 आईपीएल विकेट पूरे किए। उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार की बराबरी की। वह इस लीग में 200 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज और पहले विदेशी गेंदबाज बने हैं। वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन ने सलिल अरोड़ा को एक बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड किया और अपना 200वां आईपीएल विकेट लिया। इसके बाद एक विकेट और उन्हें इस पारी में मिला। नरेन ने 4 ओवर में 31 रन देकर कुल दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस पारी में केकेआर के लिए पहला ओवर डाला था।

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ीमैट पारीगेंदेंओवरमेडनरनविकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकोनॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट5 विकेट
युजवेंद्र चहल1821793941656.5452732285/4023.128.0217.2881
भुवनेश्वर कुमार1991994432738.41456762155/1926.407.6820.6122
सुनील नरेन197*1954531755.1351332015/1925.536.7922.5471
पीयूष चावला1921913850641.4251081924/1726.607.9620.0520
रविचंद्रन अश्विन2212174710785.0456521874/3430.227.2025.1810
जसप्रीत बुमराह1541543535589.1843151865/1023.197.3219.0032
ड्वेन ब्रावो1611583119519.5343601834/2223.828.3817.0420
रविंद्र जडेजा2642334188698.0253581775/1630.277.6723.6631
अमित मिश्रा1621623371561.5641451745/1723.827.3719.3741
लसिथ मलिंगा1221222827471.1833651705/1319.797.1416.6261

हैदराबाद ने 60 रन में गंवाए 9 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी और 19 ओवर में सिर्फ 165 रन पर सिमट गई है। एक समय 105 रन पर टीम का एक विकेट था। उसके बाद अगले 60 रन में 9 विकेट गिर गए। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट झटके। वहीं सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को 2-2 सफलताएं मिलीं।

वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला। ट्रेविस हेड ने हैदराबाद के लिए 28 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली और इशान किशन ने 29 गेंद पर 42 रन बनाए। क्लिक करें और पढ़ें पूरे मैच में क्या-क्या हुआ