आईपीएल 2026 के 31वें मैच में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। उन्होंने नाबाद 135 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसी बदौलत हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 242 रन बना दिए। इस पारी में अभिषेक को एक बहुत बड़ा जीवनदान केएल राहुल ने दिया था या कहें कि राहुल ने बहुत बड़ी चूक कर दी थी। अभिषेक 50 रन पर थे और वह रन आउट हो सकते थे। उसके बाद हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ने ऐसा अटैक किया की दिल्ली की टीम उनके तूफान में तहस-नहस हो गई।

केएल राहुल ने की बड़ी गलती

यह वाकिया था पारी के 9वें ओवर का जब अभिषेक 49 रन पर खेल रहे थे। उन्होंने डबल रन भागने की कोशिश की और पहला रन पूरा करने के बाद दूसरे के लिए पलटे। वहीं गेंद केएल राहुल के हाथों में नहीं आ पाई और उन्होंने रनआउट का मौका गंवा दिया। अभिषेक उस वक्त काफी दूर थे। अगर वहां 50 रन पर अभिषेक आउट हो जाते तो शायद दिल्ली की टीम हैदराबाद को 200 रन तक रोक सकती थी।

अब केएल राहुल की इस गलती के बाद अभिषेक ने धुंआंधार 85 रन और ठोके। उनके यह रन दिल्ली कैपिटल्स को भारी पड़ सकते हैं। क्योंकि 243 रन का लक्ष्य आसान नहीं होगा। अभिषेक शर्मा ने इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। 100 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से ही बटोरे। अभिषेक का यह दूसरा आईपीएल शतक है। वहीं टी20 में उन्होंने 9वां शतक लगाते हुए विराट कोहली की बराबरी की।

यूजर्स ने बुरी तरह किया राहुल को ट्रोल

इस मौके को गंवाने के बाद केएल राहुल को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार भी होना पड़ा। कई ट्रोलर्स ने अलग-अलग बातें राहुल को बोलना शुरू कर दिया। हालांकि, राहुल का यह मौका गंवाना दिल्ली को भारी तो पड़ा है। अब देखना होगा कि बल्ले से राहुल कितना योगदान देकर इसकी पूर्ति कर पाते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच से पहले इस सीजन पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं।

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, रोहित पीछे और कोहली की बराबरी; IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार से भी निकले आगे

आईपीएल 2026 के 31वें मैच में अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया। उन्होंने इसी के साथ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा और विराट कोहली की बराबरी की। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर