Chandrayaan-2: खेल जगत के दिग्गजों ने कुछ इस तरह दी ISRO को बधाई, सहवाग ने कहा- ख्वाब अधूरा पर हौसले हैं जिंदा
Chandrayaan-2: प्रधानमंत्री मोदी भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए इसरो के ऑफिस पहुंचे। पूरी दुनिया के लोग भारत के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

चांद की जद से कुछ किलोमीटर की दूरी से पहले चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के साथ संपर्क टूट जाने के चलते इसरो के वैज्ञानिक काफी निराश दिखे। उनका यह प्रयास भले ही पूरी तरह से सफल नहीं हो सका हो सका हो लेकिन पूरा देश अपने वैज्ञानिकों के इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए इसरो के ऑफिस पहुंचे। पूरी दुनिया के लोग भारत के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। वहीं, खेल जगत के दिग्गजों ने भी इसरो को बधाई दी।
अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व स्टार सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- ख्वाब अधूरा रहा पर हौसला जिंदा है, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं… हम होंगे कामयाब चंद्रयान -2। वहीं, ऋषभ पंत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती। यहां से केवल ऊपर की ओर और आगे की ओर… हमें आप पर गर्व है इसरो। हम आपके डेडिकेशन और कड़ी मेहनत को सलाम करते हैं। जय हिंद।
Khwaab Adhoora raha par Hauslein Zinda hain ,
Isro woh hai, jahaan mushkilein Sharminda hain .
Hum Honge Kaaamyab #Chandrayan2— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 7, 2019
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
पूरे भारत वर्ष को @isro पर गर्व है#Chandrayaan2— geeta phogat (@geeta_phogat) September 7, 2019
इसके अलावा गीता फोगाट ने लिखा कि लहरों से डरकर नौका कभी पार नहीं होती और मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। दरअसल, लैंडर ‘विक्रम को चंद्रमा की सतह की ओर लाने की प्रक्रिया 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक सामान्य और योजना के अनुरूप देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया।