Sports Calendar 2021: विराट कोहली के पास अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका, ओलिंपिक और यूरो कप का रोमांच; देखिए पूरी लिस्ट
कोहली 2008 में डेब्यू करने के बाद 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। दोनों की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। विराट की कप्तानी में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में टीम इंडिया फाइनल में हारी तो वर्ल्ड कप 2019 में उसे सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा।

कोरोना महामारी के कारण 2020 में दुनिया भर में कई खेलों के बड़े टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका। अब 2021 में लगातार महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेले जाएंगे। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के पास अपने नेतृत्व में पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका होगा। वहीं, भारतीय एथलीट्स टोक्यो ओलिंपिक में देश का झंडा लहराना चाहेंगे। फुटबॉल के दुनिया के बेस्ट प्लेयर में शामिल किए जाने वाले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास यूरो कप जीतने का मौका होगा।
कोहली 2008 में डेब्यू करने के बाद 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। दोनों की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। विराट की कप्तानी में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में टीम इंडिया फाइनल में हारी तो वर्ल्ड कप 2019 में उसे सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा। एक बल्लेबाज के तौर पर कोहली पर कभी सवाल नहीं उठे, लेकिन उनकी कप्तानी हमेशा सबके निशाने पर होती है।
कोहली अगर इस टी20 वर्ल्ड कप जीत जाते हैं तो उनकी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। हारने पर 2023 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया शायद उनके नेतृत्व में नहीं जाए। दूसरी ओर, 2020 में जापान की राजधानी टोक्यो में ओलिंपिक खेलों का आयोजन होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उसे टाल दिया गया। इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच इसका आयोजन होगा। यह साल का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट होगा।
ओलिंपिक से ठीक पहले जून-जुलाई में फुटबॉल का बड़ा टूर्नामेंट होगा। यूरो कप में यूरोप के 24 देश आपस में भिड़ेंगे। पुर्तगाल के रोनाल्डो, इंग्लैंड के हैरी केन, पोलैंड के रॉबर्ट लेवेंदोस्की, बेल्जियम के केविन डी ब्रुईन और स्पेन के सर्जियो रेमोस जैसे दिग्गज अपना जलवा दिखाएंगे। इस साल बैडमिंटन में और टेनिस के कई बड़े टूर्नामेंट के अलावा शूटिंग वर्ल्ड कप भी होगा।
डेट | स्पोर्ट्स | इवेंट्स | लोकेशन |
1 से 11 फरवरी | फुटबॉल | फीफा क्लब वर्ल्ड कप | कतर |
3 से 7 फरवरी | हॉकी | FIH इंडोर वर्ल्ड कप | बेल्जियम |
8 से 21 फरवरी | टेनिस | ऑस्ट्रेलियन ओपन | ऑस्ट्रेलिया |
23 मई से 6 जून | टेनिस | फ्रेंच ओपन | पेरिस |
11 जून से 11 जुलाई | फुटबॉल | यूरो कप | यूरोप |
11 जून से 11 जुलाई | फुटबॉल | कोपा अमेरिका | अर्जेंटीना/कोलंबिया |
28 जून से 11 जुलाई | टेनिस | विंबलडन | लंदन |
23 जुलाई से 8 अगस्त | मल्टी स्पोर्स्ट्स | ओलिंपिक | टोक्यो |
24 अगस्त से 5 सितंबर | मल्टी स्पोर्ट्स | पारा ओलिंपिक | टोक्यो |
2 से 10 अक्टूबर | रेसलिंग | वर्ल्ड चैंपियनशिप | नॉर्वे |
30 अगस्त से 12 सितंबर | टेनिस | यूएस ओपन | अमेरिका |
18 अक्टूबर से 15 नवंबर | क्रिकेट | टी20 वर्ल्ड कप | भारत |
29 नवंबर से 5 दिसंबर | बैडमिंटन | BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप | स्पेन |
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।