साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने पहली पारी में शतक (नाबाद 116 रन) लगाया और फिर दूसरी पारी में नाबाद अर्धशतक ( 51 रन) लगाकर साउथ जोन को दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन के खिलाफ जीत दिलाई और फाइनल में अपनी टीम को पहुंचा दिया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ जोन को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य मिला था और इस टीम ने 3 विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया। अब फाइनल में साउथ जोन का सामना इशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन के साथ होगा।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और पहली पारी में ये टीम सिर्फ 195 रन पर आउट हो गई थी। इसके बाद साउथ जोन की टीम ने पहली पारी में 312 रन बनाए और 117 रन की लीड ली। इसके बाद दूसरी पारी में नॉर्थ जोन ने 197 रन बनाए और 180 रन की बढ़त हासिल करते हुए साउथ जोन को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य दिया था। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया और वो प्लेयर ऑफ द मैच बने।

तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे

तिलक वर्मा ने नॉर्थ जोन के खिलाफ हुए मैच में 167 रन बनाए और उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया और तीसरे नंबर पर पहुंच गए। वैभव अब तीसरे नंबर से चौथे नंबर पर खिसक गए जबकि पहले स्थान पर सुदीप कुमार घरामी बने हुए हैं तो वहीं शाहबाज अहमद दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में 5वें स्थान पर आयुष बदोनी 2 मैचों में 134 रन बनाकर मौजूद हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आबिद मुश्ताक हैं जिन्होंने 2 मैचों में 12 विकेट लिए हैं तो वहीं अभिजीत सरकार ने 2 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं और वो दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। 2 मैचों में 9 विकेट लेकर मुकेश कुमार तीसरे स्थान पर हैं तो वहीं तनुष कोटियान चौथे और हर्ष दुबे 5वें नंबर पर हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयरसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
सुदीप घरामी2026-202623018514661.6624974.29100311
शाहबाज अहमद2026-202611016716716724468.44100174
तिलक वर्मा2026-2026122167116*32950.75110170
वैभव सूर्यवंशी2026-20262301409246.66130107.69010129
आयुष बदोनी2026-20262401345133.516282.71020162
प्लेयरसालमैचपारीगेंदओवरमेडनरनविकेटबेस्ट गेंदबाजीऔसतइकानॉमीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
आबिद मुश्ताक2026-20262446978.118195125/3916.252.4939.0811
अभिजीत सरकार2026-202624246411298105/209.82.3924.601
मुकेश कुमार2026-202624240401011794/44132.9226.6610
तनुष कोटियान2026-20261220934.5511884/4614.753.3826.1220
हर्ष दुबे2026-20261218030211984/5314.873.9622.520

वैभव सूर्यवंशी ने टॉप-3 में मारी एंट्री, शाहबाज नंबर 2; दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल के बाद टॉप-10 बैटर

वैभव ने दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 132 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-3 में आ गए। इस लिस्ट में शाहबाज अहमद और सुदीप घरामी का जलवा बरकरार है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)