भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। वैसे तो गांगुली को पिछले छह महीनों से धमकी भरे संदेश पत्र मिल रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक उन्हें जान से मारने की धमकी के बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत भी की है।
पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने दक्षिण कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में मामले की लिखित शिकायत दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार यह मामला तब संज्ञान में आया जब सोमवार को दो धमकी भरे पत्र मिले।
सौरव गांगुली ने जो शिकायत पत्र पुलिस को दिया है, उसी जानकारी के मुताबिक पिछले छह महीनों से ऐसे पत्र आ रहे हैं। शुरुआत में उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। इसके बाद सोमवार 10 अगस्त 2026 को जान से मारने की धमकी वाले पत्र के बाद शिकायत दर्ज करवाई गई। इसमें उनकी पत्नी को भी मारने और उनके करीबियों को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें लिखी थीं।
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और इन धमकियों के पीछे का मुख्य उद्देश्य क्या है, इसका पता भी लगा रही है। इसको लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बयान देते हुए कहा,”हम इस शिकायत को गंभीरता से ले रहे हैं और हमने जांच भी शुरू कर दी है। हम पत्रों की जांच कर रहे हैं और जिस सोर्स से कोरियर भेजा गया है उस व्यक्ति का भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।”
कहां से आए यह पत्र?
पुलिस की शुरुआती जांच के बाद यह पता लगा है कि सभी पत्र कोरियर के जरिए भेजे गए थे। वहीं यह सभी नॉर्थ 24 परगनास डिस्ट्रिक्ट स्थित बेल्घारिया से किसी व्यक्ति ने भेजे हैं। वहीं पुलिस सिम कार्ड की भी जांच कर रही है, जिनके जरिए कोरियर एजेंसी से भेजने वाले शख्स द्वारा बातचीत की गई थी। अधिकारी ने बताया,”हमने कोरियर सर्विस वालों से बात कर ली है और एक मोबाइल नंबर भी ट्रैक कर लिया है। हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”
कोलकाता पुलिस द्वारा अब यह भी चांज की जा रही है कि पिछले छह महीनों से जितने भी ऐसे पत्र आए हैं, उन्हें एक ही व्यक्ति द्वारा भेजा गया है या नहीं। वहीं जांच में इन पत्रों को भेजने और जान से मारने की धमकी के कारण का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा इन पत्रों में लिखी गई बातों की फॉरेन्सिक जांच हो रही है, साथ ही कोरियर सर्विस और जहां से यह आए उसका भी पता लगाया जा रहा है।
VIDEO: ‘मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई…’: भारतीय बॉक्सर ने पीएम मोदी को सुनाया बेहतरीन किस्सा, सबकी छूटी हंसी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान सिल्वर मेडल जीतने वाले मुक्केबाद नरेंद्र बरवाल ने पीएम को एक बेहतरीन किस्सा सुनाया, जिससे सबकी हंसी छूट गई। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
