भारत की महिला क्रिकेट टीम फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां टीम को 3 टी20, 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेलना है। भारत के इस दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की घोषणा के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को नई कप्तान मिल गई है। सोफी मोलिनेक्स को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। वह तीनों फॉर्मेट के लिए ऑस्ट्रेलिया की फुल टाइम कैप्टन होंगी। हालांकि अभी भारत के खिलाफ 15 फरवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में कप्तानी करेंगी। वनडे और टेस्ट में एलिसा हेली ही कप्तानी होंगी जो इस सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी।

एलिसा हेली की जगह कप्तानी संभालेंगी सोफी

बता दें कि सोफी मोलिनेक्स को एलिसा हेली की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है। एलिसा ने भारत के इस दौरे से पहले ही कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। साथ ही एलिसा ने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की भी घोषणा कर दी थी। हेली की जगह ही सोफी को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने सोफी को ताहलिया मैक्ग्रा और एश्ले गार्डनर जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के ऊपर कप्तानी के लिए तरजीह दी है। गार्डनर और ताहलिया अभी टीम की उस कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

PAK vs AUS: टी20 विश्व कप से ठीक पहले 3 मैच, थके सितारों के बिना उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, ट्रैविस हेड संभालेंगे कमान

सोफी मोलिनेक्स का इंटरनेशनल करियर

28 वर्षीय सोफी मोलिनेक्स एक बेहतरीन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वह बाएं से स्पिन गेंदबाजी करती हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ वह अच्छी बल्लेबाज भी हैं। सोफी ने अभी तक अपने करियर में कुल 58 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 82 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 3 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में 462 गेंदें फेंककर 174 रन दिए और 7 विकेट हासिल किए। उनका गेंदबाजी औसत 24.85 और इकोनॉमी 2.25 रहा है। वहीं वनडे में उन्होंने 17 मैचों में 31 विकेट लिए हैं। टी20 में सोफी ने 38 मैचों में 41 विकेट झटके हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्गा, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसा हेली (कप्तान), अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्गा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, एलिसा हेली (कप्तान), अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

क्रमफॉर्मेटमुकाबलातारीखस्थान
1T20Iऑस्ट्रेलिया बनाम भारत15 फरवरीSCG
2T20Iऑस्ट्रेलिया बनाम भारत19 फरवरीमनुका ओवल
3T20Iऑस्ट्रेलिया बनाम भारत21 फरवरीएडिलेड ओवल
4ODIऑस्ट्रेलिया बनाम भारत24 फरवरीAB फ़ील्ड
5ODIऑस्ट्रेलिया बनाम भारत27 फरवरीबेलरिव ओवल
6ODIऑस्ट्रेलिया बनाम भारत1 मार्चबेलरिव ओवल
7Testऑस्ट्रेलिया बनाम भारत6–9 मार्चवाका ग्राउंड