महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को खेलना है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत जीत के साथ सीजन की शुरुआत करना चाहेगा और भारत की कोशिश होगी कि वो इस बार महिला वर्ल्ड कप टाइटल अपने नाम करे। हालांकि इंग्लैंड में हो रहे इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए विनर बनना काफी चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी भारतीय टीम कमाल करने का दम रखती है।
भारत का पहला मुकाबला ही पाकिस्तान के साथ है और इस मैच में टीम इंडिया किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करना चाहेगी। भारत को जीत के कम शायद ही कुछ चाहिए होगा और इसके लिए उसे अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना होगा।
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन क्या हो सकता है इसके बारे में एआई (गूगल जेमिनी) ने बताया।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11
गूगल जेमिनी के मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा करेंगी जो ते शुरुआत के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इनका फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय इस वक्त जरूर है। बैटिंग क्रम में तीसरे नंबर पर जेमिमा होंगी जबकि इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे स्थान पर होंगी। पांचवें नंबर पर ऋचा घोष होंगी जो टीम में फिनिशर के भूमिका में होंगी।
बैटिंग क्रम में छठे नंबर पर भारती फुलमाला होंगी जबकि सातवें स्थान पर दिप्ती शर्मा जबकि आठवें नंबर पर राधा यादव होंगी जो स्पिन ऑलराउंडर हैं। निचले क्रम पर दिप्ती और राधा दोनों अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेती हैं। टीम में ऑफ स्पिनर के रूप में श्री चरणी या फिर श्रेयांका पाटिल में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है जबकि तेज गेंदबाज के रूप में रेणुका सिंह ठाकुर की जगह पक्की है जबकि अरुंधति रेड्डी और नंदनी शर्मा में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की एआई द्वारा चुनी गई संभावित प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल / श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी / नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का कार्यक्रम
14 जून, पाकिस्तान, शाम 7 बजे से
17 जून, नीदरलैंड्स, शाम 7 बजे से
21 जून, दक्षिण अफ्रीका, शाम 7 बजे से
25 जून, बांग्लादेश, शाम 7 बजे से
28 जून, आस्ट्रेलिया, शाम 7 बजे से
वैभव छक्के नहीं लगा पाए तो क्या, चौके लगाने में नहीं हैं कम; इंडिया ए-अफगानिस्तान ए मैच के बाद सबसे ज्यादा 4-6 लगाने वाले टॉप-5 बैटर
वैभव सूर्यवंशी छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ट्राई सीरीज के पहले दो मैचों में वो एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं। हालांकि चौके लगाने के मामले में वो टॉप-5 बल्लेबाजों में इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
