भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज शानदार तरीके से किया और अपने पहले ही लीग मैच में पाकिस्तान की टीम को 64 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत की इस जीत में स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा।
स्मृति मंधाना ने इस मैच में गजब की पारी खेली और वो पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बैटर बन गईं जबकि दिप्ती शर्मा अब महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए बेस्ट प्रदर्शन करने वाली बॉलर बन गईं।
IND A vs SL A LIVE Cricket Score: Watch Here
स्मृति ने खेली पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी पारी
स्मृति मंधाना ने इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 44 गेंदों पर 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली जिसके दम पर भारत ने 170 रन बनाए। स्मृति मंधाना महिला T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय बैटर बन गईं।
वहीं स्मृति मंधाना महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाली ओवरऑल पांचवीं प्लेयर बन गईं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर
103 रन – हरमनप्रीत कौर बनाम न्यूजीलैंड (2018)
87 रन – स्मृति मंधाना बनाम आईआरई (2023)
83 रन – स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया (2018)
77 रन – हरमनप्रीत कौर बनाम बांग्लादेश (2014)
68 रन – स्मृति मंधाना बनाम पाकिस्तान (2026)
स्मृति ने की हरमनप्रीत और मिताली की बराबरी
महिला टी20 वर्ल्ड कप में ये स्मृति की 5वीं 50 प्लस स्कोर रही और उन्होंने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज की बराबरी कर ली। इन दोनों ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 5-5 बार 50 प्लस की पारी खेलने का कमाल किया है। स्मृति अब इन दोनों के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गईं।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने वाली बैटर
5 – स्मृति मंधाना
5- हरमनप्रीत कौर
5 – मिताली राज
3-पुनम राउत
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए बेस्ट गेंदबाजी
5/10 – दीप्ति शर्मा बनाम PAK (2026)
5/15 – रेणुका सिंह बनाम ENG (2023)
5/16 – प्रियंका रॉय बनाम PAK (2009)
4/12 – डायना डेविड बनाम SL (2010)
4/19 – पूनम यादव बनाम AUS (2020)
FIFA World Cup: जर्मनी ने तोड़ा ब्राजील का रिकॉर्ड, कुराकाओ को 7-1 से हरा रचा इतिहास
कुराकाओ के खिलाफ 7 गोल दागने के साथ ही जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई। जर्मनी के अब फुटबॉल वर्ल्ड कप में कुल 239 गोल हो गए जबकि ब्राजील 238 गोल के साथ दूसरे नंबर पर आ गया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
