महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ बेहद उपयोगी पारी खेलते हुए 68 रन बनाए। स्मृति की ये पारी टीम के काफी काम आया और इसके दम पर ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 170 रन का स्कोर बनाया। ये स्मृति की महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की तरफ से सबसे बड़ी पारी जरूर रही, लेकिन ओवरऑल अगर पुरुष और महिला टीम की बात की जाए तो वो टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में 5वें नंबर पर आ गईं।
विराट कोहली हैं नंबर 1
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी नाबाद 82 रन की खेली थी जबकि दूसरे नंबर पर भी विराट कोहली ही हैं जिन्होंने इस टीम के विरुद्ध 77 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर इशान किशन हैं जिन्होंने 77 रन की पारी खेली थी।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर गौतम गंभीर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 75 रन की पारी खेली थी जबकि स्मृति मंधाना अब छठे नंबर पर आ गई हैं जिन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में 68 रन की पारी खेली। मंधाना के बाद इस सूची में छठे नंबर पर विराट कोहली ही हैं जिन्होंने 57 रन की पारी खेली थी जबकि सातवें नंबर पर मिताली राज हैं जिन्होंने 56 रन बनाए थे। इस लिस्ट में 8वें नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने नाबाद 55 रन की पारी खेली थी।
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 भारतीय
विराट कोहली- 82* रन
विराट कोहली- 78* रन
इशान किशन- 77 रन
गौतम गंभीर- 75 रन
स्मृति मंधाना- 68 रन
विराट कोहली- 57 रन
मिताली राज- 56 रन
विराट कोहली- 55* रन
स्मृति मंधाना ने खेली पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी, हरमनप्रीत-मिताली की कर ली बराबरी
भारत ने पाकिस्तान को महिला टी20 वर्ल्ड कप में 64 रन से हरा दिया। भारत की जीत में स्मृति मंधाना की पारी का बड़ा योगदान रहा। महिला टी20 वर्ल्ड कप में ये भारत की पाकिस्तान पर 9वें मैच में 7वीं जीत रही। भारत को इस टीम के खिलाफ अब तक 2 मैचों में हार मिली है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
