भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना अब बतौर नियमित कप्तान पहली बार भारत के लिए द्विपक्षीय सीरीज में उतरेंगी। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 16 अक्टूबर से तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में स्मृति मंधाना की नजरें ऐसे कीर्तिमान पर होंगी, जिसे महिला या पुरुष क्रिकेट में कोई भी हासिल नहीं कर पाया है।

स्मृति मंधाना अभी महिला क्रिकेटर्स ही नहीं पुरुषों से भी टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आगे हैं। बाबर आजम, जोस बटलर, रोहित शर्मा और विराट कोहली पुरुष क्रिकेट में क्रमश: सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन सभी स्मृति से पीछे हैं। वहीं स्मृति अब पांच हजार टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने के भी करीब हैं।

स्मृति मंधाना इतिहास रचने से 133 रन दूर

आपको बता दें कि महिला हो या पुरुष किसी भी क्रिकेट वर्ग में कोई खिलाड़ी 5 हजार टी20 इंटरनेशनल रन अब तक नहीं बना पाया है। वहीं स्मृति मंधाना यह उपलब्धि हासिल करने से महज 133 रन दूर हैं। स्मृति के नाम अब तक 179 टी20 इंटरनेशनल की 172 पारियों में 4867 रन दर्ज हैं। इसमें उनके 2 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। अगर आगामी जिम्बाब्वे सीरीज में वह 133 रन और बनाती हैं तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेंगी।

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 10 बैटर

खिलाड़ीकरियरमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरAVGगेंदेंSR100s50s0s4s6s
स्मृति मंधाना (भारत)2013–2026179172486712431.003818127.472376649107
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)2007–20261861784758124*28.834381108.601281352535
हरमनप्रीत कौर (भारत)2009–2026210188434610330.183919+110.561186417+92+
चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)2009–20261731704311119*27.113748115.0241610563120
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)2006–2026158154381710528.693098123.2012412353134
बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)2016–20261251193783117*41.572991126.47231648820
स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)2008–202614213837409035.283696+101.050238360+49+
डैनियल वायट (इंग्लैंड)2010–2026187166367112424.472813130.503232346147
ईशा ओजा (यूएई)2018–20261201183453158*34.182900119.06514041559
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)2010–20231321213405133*36.612926116.37215140547

पुरुष टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ी अवधिमैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर AVGगेंदें खेलींSR100s50s0s4s6s
बाबर आजम (पाकिस्तान)2016-2026145136459612238.943590128.023391047780
जोस बटलर (इंग्लैंड)2011-2026163150438413134.792920150.1323011408192
रोहित शर्मा (भारत)2007-20241591514231121*32.053003140.8953212383205
विराट कोहली (भारत)2010-20241251174188122*48.693056137.041387369124
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)2009-20261631603895115*26.312899134.3512414449141
वीरनदीप सिंह (मलेशिया)2019-20261311233644116*37.182876126.701268317146
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)2009-2022122118353110531.812602135.702203309173
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)2015-2024106933414104*47.412723125.37130528595
मोहम्मद वसीम (यूएई)2021-20269999337111236.242233150.963267282196
सैयद अजीज (मलेशिया)2019-2026137128329112630.192335140.941259303165

IND W vs ZIM W: स्मृति मंधाना कप्तान, शैफाली वर्मा उपकप्तान, चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरू करेगी टीम इंडिया; देखें शेड्यूल और स्क्वाड

भारतीय महिला टीम अब नए अंदाज में नए टूर्नामेंट की तैयारी शुरू करेगी। अब टीम की नजरें होंगी चैंपियंस ट्रॉफी पर जिसकी तैयारी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से नई कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में शुरू होगी। इस सीरीज के शेड्यूल और स्क्वाड की जानकारी यहां दी गई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर