Indian women cricket team annual contracts 2025-26: जेमिमा रोड्रिग्स को महिला वनडे वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। उन्हें 2025-26 सीजन के लिए बीसीसीआई के महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में प्रमोट किया गया और उन्हें ग्रेड बी से ग्रेड ए में शामिल किया गया। जेमिमा अब ग्रेड ए में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के साथ शामिल हो गई हैं।
जेमिमा रोड्रिग्स का हुआ प्रमोशन
महिला वनडे वर्ल्ड कप में जेमिमा की शुरुआत खराब रही थी और पहले दो मैचों में जीरो पर आउट होने की वजह से उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गयाथा। हालांकि उन्होंने फिर शानदार वापसी की और न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम हाफ सेंचुरी बनाई और फिर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप की पहली सेंचुरी लगाई और भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
पिछले सीजन से बाहर होने के बाद हरलीन देओल ने बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में वापसी की है। प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल हसब्निस सभी ने अपना पहला अनुबंध हासिल किया। प्रतिका, क्रांति और चरणी ने भारत के लिए पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेला था और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।
वैष्णवी और कमलिनी ने हाल ही में आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे एडिशन में इंडिया अंडर 19 टीम को जीत दिलाने के बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। वहीं काशवी गौतम को एक बेहतरीन तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के तौर पर देखा जा रहा है तो वहीं तेजल कई सीरीज में नेशनल टीम का हिस्सा रही हैं। महिला टीम की ऑलराउंडर स्नेह राणा को पिछले साल ग्रेड सी में रखा गया था और इस बार उन्हें ग्रेड बी में प्रमोट किया गया है। हालांकि श्रेयांका पाटिल, टिटास साधु और पूजा वस्त्राकर को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी गई।
2025-26 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का केंद्रीय अनुबंध
ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा
ग्रेड बी: रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा
ग्रेड सी: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल हसब्निस।
ये खबरें भी पढ़ें
‘उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा’; बीसीसीआई सचिव ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी
