वेस्टइंडीज ही नहीं क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर गैरफील्ड सोबर्स का शुक्रवार 17 जुलाई को निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इसी महीने 28 जुलाई को वह 90 साल के पूरे हो जाते। मगर अब क्रिकेट इतिहास का यह अनोखा सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। सर गैरी सोबर्स के नाम रेड बॉल क्रिकेट में 28 हजार से ज्यादा रन और 1043 विकेट दर्ज हैं। उनके बेटे डैनियल सोबर्स ने इस खबर की पुष्टि की।

गैरी सोबर्स का नाम क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर्स में गिना जाता है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 28314 रन बनाए हैं जिसमें से 8032 रन 160 पारियों में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए बनाए। वहीं गेंदबाजी में उनके नाम रेड बॉल क्रिकेट में 1043 विकेट दर्ज हैं और वेस्टइंडीज के लिए भी उन्होंने 159 पारियों में 235 विकेट झटके थे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा भी गैरी सोबर्स के निधन पर दुख जताया गया है। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए शोक व्यक्त किया और खास मैसेज भी लिखा। बीसीसीआई ने लिखा,”बीसीसीआई सर गैरफील्ड सोबर्स के निधन पर शोक जताता है। वह खेल के एक रियल आइकन थे और क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर थे। उनकी उपलब्धियां कैरेबियन क्रिकेट के लिए हमेशा यादों का हिस्सा रहेंगी। उनके परिवार, दोस्तों और सभी खेल प्रेमियों के लिए सांत्वना।”

यहां देखें गैरफील्ड सोबर्स के आंकड़े

बल्लेबाजी और फील्डिंग

फॉर्मेटमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतककैच
टेस्ट93160218,032365*57.782630109
वनडे110000.00001
फर्स्ट क्लास3836099328,314365*54.8786121407
लिस्ट-ए9592212,721116*38.3211841

गेंदबाजी

फॉर्मेटमैचपारीगेंदेंरनविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी मैच में सर्वश्रेष्ठ औसतइकोनॉमीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट10 विकेट
टेस्ट9315921,5997,9992356/738/8034.032.2291.9860
वनडे11633111/311/3131.002.9563.0000
फर्स्ट क्लास38370,78928,9411,0439/4927.742.4567.8361
लिस्ट-ए954,3872,3931095/435/4321.953.2740.2410

वनडे में 3 दोहरे शतक, सबसे ज्यादा छक्के: रोहित शर्मा के वे 5 रिकॉर्ड जिनका टूटना लगता है नामुमकिन

रोहित शर्मा ने अपने करियर में पांच ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिनका टूटना अब नामुमकिन सा लगता है। रोहित के नाम वनडे में सबसे ज्यादा दोहरे शतक और सबसे ज्यादा छक्के समेत कई ऐस रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस खबर में हिटमैन के ऐसे ही पांच अटूट रिकॉर्ड की जानकारी दी गई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर