भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु विश्व नंबर एक एन से यंग के सामने लगातार दबाव बनाए रखने के लिए जरूरी निरंतरता नहीं दिखा सकीं और शुक्रवार (29 मई) को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर उनका अभियान समाप्त हो गया, लेकिन पुरुष युगल की दिग्गज जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बना ली।

कोरिया की खिलाड़ी एन से यंग ने इस मुकाबले को 21-17, 21-14 से जीतकर सिंधु पर अपना दबदबा कायम रखा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने बीच-बीच में अपने आक्रामक खेल की झलक दिखाई और कुछ चरणों में कोरियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाने में सफल रहीं, लेकिन निर्णायक क्षणों में एन से यंग का बेहतर नियंत्रण, बेहतरीन मूवमेंट और महत्वपूर्ण अंकों को भुनाने की क्षमता हावी रही।

लगातार 9वां मैच बारी सिंधु

इस हार के साथ सिंधु का मौजूदा ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ लगातार हार का सिलसिला नौ मैचों तक पहुंच गया है। इन मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी केवल एक बार ही गेम जीत सकी हैं, जो 2023 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में संभव हुआ था। मुकाबले से पहले ही सिंधु के लिये यह चुनौती बेहद कठिन मानी जा रही थी, क्योंकि इस वर्ष एन से यंग ने केवल एक मैच गंवाया है, जबकि 2025 में पूरे वर्ष में उन्हें केवल चार ही हार मिली हैं। यह अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर उनकी असाधारण दबदबे को दर्शाता है।

पीवी सिंधु बनाम अन से यंग
BWF हेड-टू-हेड | बैडमिंटन महिला एकल
हेड-टू-हेड
9 मुकाबले — सिंधु एक भी नहीं जीत पाईं (2019-2026)
2019 से 2026 के बीच पीवी सिंधु और अन से यंग 9 बार आमने-सामने हुईं। सिंधु सिर्फ एक बार — 2023 Dubai में — जीत पाईं। यंग BWF World Ranking में नंबर 1 पर हैं, जबकि सिंधु 11वें स्थान पर। इस साल यंग का रिकॉर्ड 30-1 है।
पीवी सिंधु
भारत
0
जीत
VS
अन से यंग
दक्षिण कोरिया
9
जीत
पीवी सिंधु (भारत)
BWF रैंकिंग
11
करियर W-L
466-236
इस साल W-L
10-8
H2H अंक
265
अन से यंग (कोरिया)
BWF रैंकिंग
1
करियर W-L
395-72
इस साल W-L
30-1
H2H अंक
396
एकमात्र जीत
Dubai 2023 — सिंधु ने केवल 1 गेम में यंग को हराया
28 अप्रैल 2023 को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में सिंधु ने अन से यंग को एक गेम में 21-18 से हराया था। दो गेम 5-21, 9-21 से हारी थीं। 9 मुकाबलों में वह एकमात्र गेम जीती हैं।
Dubai Badminton Asia Championships 2023
28 अप्रैल 2023  |  क्वार्टरफाइनल  |  0:58 घंटे
अन से यंग (विजेता)
18 21 21
गेम 1   गेम 2   गेम 3
21 5 9
पीवी सिंधु
1
9 में से जीत
(एकमात्र)
3
गेम तक गया
मुकाबला
QF
राउंड
एशिया चैंपियनशिप
यंग का दबदबा
रैंकिंग 1, इस साल 30-1 — यंग बैडमिंटन की नई रानी
अन से यंग 2026 में 30 जीत और सिर्फ 1 हार के साथ बेमिसाल फॉर्म में हैं। BWF World Ranking में नंबर 1, HSBC Race में नंबर 6। Singapore Open 2026 के QF में भी सिंधु को 21-17, 21-14 से हरा दिया। करियर में 395 जीत और सिर्फ 72 हार।
1
BWF World
Ranking 2026
30-1
इस साल
Win-Loss
9
सिंधु के खिलाफ
जीत (H2H)
395
करियर जीत
72
करियर हार
6
HSBC Race
Ranking
Singapore 2026 QF: 21-17, 21-14 से जीत
सिंधु के खिलाफ सिर्फ 1 हार (2023)
पूरा रिकॉर्ड
सभी 9 मुकाबले — 2019 से 2026
9 मुकाबलों में अन से यंग ने 8 जीते, सिंधु ने सिर्फ 1 (Dubai 2023)। 6 मुकाबले 2-0 से जीते।
टूर्नामेंट तारीख राउंड स्कोर विजेता
KFF Singapore Open 2026 29 मई 2026 QF 21-17, 21-14 अन से यंग
LI-NING China Masters 2025 19 सित. 2025 QF 21-14, 21-13 अन से यंग
YONEX All England 2024 14 मार्च 2024 R16 21-19, 21-11 अन से यंग
Dubai Asia Championships 2023 28 अप्रैल 2023 QF 21-18, 5-21, 21-9 पीवी सिंधु
BWF Thomas & Uber Cup 2022 11 मई 2022 R2 21-15, 21-14 अन से यंग
Korea Open 2022 9 अप्रैल 2022 SF 14-21, 17-21 अन से यंग
BWF World Tour Finals 2021 5 दिस. 2021 Final 21-16, 21-12 अन से यंग
Denmark Open 2021 22 अक्तू. 2021 QF 11-21, 12-21 अन से यंग
Denmark Open 2019 17 अक्तू. 2019 R16 14-21, 17-21 अन से यंग
स्रोत: BWF Badminton | KFF Singapore Open 2026

सात्विक और चिराग ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी की

एशियाई खेलों के चैंपियन और यहां चौथे वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मलेशिया के खाई शिंग कांग और आरोन ताई को एक घंटे पांच मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 19-21, 21-17, 21-13 से हराया। भारतीय जोड़ी का मुकाबला शीर्ष अब वरीयता प्राप्त कोरिया के किम वॉन हो और सियो सेउंग जे से होगा, जिन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की जापान की जोड़ी को 21-19, 21-18 से हराया।

पहले गेम के ब्रेक के समय 7-11 से पीछे रहीं

इससे पहले सिंधु ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए अपने दमदार स्मैश और तेज इंटरसेप्शन के जरिए रैलियों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की। हालांकि, वह पहले गेम के ब्रेक के समय 7-11 से पीछे रहीं। ब्रेक के बाद लगातार आक्रामक रिटर्न और शॉट्स की मदद से उन्होंने वापसी करते हुए स्कोर 13-14 तक पहुंचा दिया। सिंधु की आक्रामक रणनीति उन्हें मुकाबले में बनाए रख रही थी, वहीं दूसरी ओर नेट पर एन का नियंत्रण और दबाव झेलने की क्षमता उन्हें फिर से बढ़त दिला रही थी।

भारतीय खिलाड़ी की दूसरे गेम में शुरूआत बेहद ही खराब रही

सिंधु ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के शरीर पर ताकतवर स्मैश और कुछ कमाल के शॉट की मदद से अंतर 16-18 तक घटाया और फिर मैच की सबसे लंबी रैली जीतकर स्कोर 17-19 कर दिया। सिंधु का शॉट कोर्ट से बाहर जाने पर एन से यंग को तीन गेम पॉइंट मिल गए जिसे उन्होंने आसानी से भुना लिया। भारतीय खिलाड़ी की दूसरे गेम में शुरूआत बेहद ही खराब रही। एन ने बिना समय गंवाये 6-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, सिंधु ने इसके बाद अच्छी वापसी कर स्कोर को 6-8 किया लेकिन ऐन ने ब्रेक तक स्कोर 11-7 कर चार अंकों की बढ़त बना ली।

भारतीय खिलाड़ी को निर्णायक क्षणों में कुछ गलतियां करना महंगा पड़ा

सिंधु ने ब्रेक के बाद आक्रामक रूख अपनाने की कोशिश कर स्कोर को 11-14 और फिर 30 शॉट की लंबी रैली जीतकर अंतर 12-14 तक घटा दिया। भारतीय खिलाड़ी को निर्णायक क्षणों में कुछ गलतियां करना महंगा पड़ा जिसका फायदा उठा कर ऐन ने 18-13 की बड़ी बढ़त कायम कर ली। कोरियाई खिलाड़ी ने लगातार बेहतरीन प्लेसमेंट से सिंधु को परेशान करते हुए सात मैच पॉइंट हासिल किए। सिंधु को शॉट कोर्ट से बाहर जाते ही उन्होंने दूसेर मैच प्वाइंट को भुनाकर 48 मिनट तक चले इस मुकाबले को अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

एचएस प्रणय ने दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ किया उलटफेर

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने बुधवार (27 मई) को सिंगापुर में शानदार जीत के साथ 10 लाख डॉलर इनामी सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। पूरी खबर पढ़ें