आईपीएल 2026 में आरसीबी ने कई ओपनिंग जोड़ी को लीग स्टेज के दौरान ट्राई किया। कभी विराट कोहली के साथ जैकब बेथेल तो कभी कोहली के साथ फिल साल्ट तो किसी मैच में कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर ने इस टीम के लिए ओपन किया। यानी इस टीम के लिए किसी एक पेयर ने हर मैच में ओपन नहीं किया। हालांकि इसका कोई खास असर टीम के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा, लेकिन अब आरसीबी को पहले क्वालिफायर में गुजरात से भिड़ना है। आरसीबी अगर जीत जाती है को सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन इस मैच में विराट कोहली को किसके साथ ओपन करना चाहिए इसके बारे में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डल ने बताया।

कोहली व वेंकटेश अय्यर को करनी चाहिए पारी की शुरुआत

आरसीबी और गुजरात को पहले क्वालिफायर में धर्मशाल में एक-दूसरे से भिड़ना है और इस मुकाबले से पहले साइमन डल का मानना है कि विराट कोहली को वेंकटेश अय्यर के साथ ओपन करना चाहिए क्योंकि वो अपनी टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। डल के मुताबिक वेंकेटश का जिस तरह का फॉर्म है ऐसे में वो एक मौका पाने के हकदार हैं। वहीं फिल साल्ट लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं ऐसे में इस तरह से बड़े मैच में उनके साथ शुरुआत करना आरसीबी के लिए एक बड़ा जोखिम होगा।

साइमन डल ने जियो हॉटस्टार पर कहा कि मैं विराट कोहली से साथ ओपनर के तौर पर वेंकटेश अय्यर को ही चुनूंगा। फिल साल्ट तीन सप्ताह से भी ज्यादा समय से टीम से बाहर हैं और इतने लंबे ब्रेक के बाद खासतौर पर अंगुली की चोट से उबरकर वापसी करना कभी आसान नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि साल्ट एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने टी20 में आरसीबी व अपनी टीम इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मैच फिटनेस और शॉट टाइमिंग को वापस पाने में समय लगता है। प्लेऑफ वो जगह नहीं है जहां इसकी आजमाइश की जाए।

साइमन डल ने आगे कहा कि इस सीजन में विराट कोहली के साथ फिल साल्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दोनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड काफी शानदार भी है, लेकिन क्रिकेट में आप हमेशा उस खिलाड़ी को चुनते हैं जो फॉर्म में हो। दूसरी तरफ विराट कोहली इस टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात के खिलाफ विराट के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका किसे मिलता है।

छक्के लगाने में वैभव तो चौके लगाने में साई सुदर्शन ने मारी बाजी, 70 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 6-4 लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स

इस सीजन के लीग स्टेज में यानी 70 लीग मुकाबलों में छ्क्के लगाने के मामले में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी जबकि सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन ने लगाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)