जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। जिम्बाब्वे ने अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को कोलंबो में 6 विकेट से हरा दिया और बड़ा उलटफेर किया। इस मुकाबले से पहले ही जिम्बाब्वे सुपर 8 में पहुंच चुकी थी, लेकिन इस टीम को साबित करना था कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को तुक्के में नहीं हराया था और उन्होंने ये करके दिखा भी दिया।
सिकंदर रजा इस मुकाबले के हीरो रहे और उन्होंने चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए अपनी टीम के लिए सिर्फ 26 गेंदों में 173.08 के स्ट्राइक-रेट से 45 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 4 छक्के लगाए साथ ही 4 ओवर गेंदबाजी भी की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिला जबकि उन्होंने 36 रन लुटाए। जीत के बाद रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 बार ये खिताब हासिल करने का गौरव प्राप्त किया।
सिकंदर T20I में 20वीं बार बने प्लेयर ऑफ द मैच
सिकंदर रजा 20 बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने बनने वाले फुल मेंबर नेशन के पहले खिलाड़ी बने। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 17 बार ये कमाल किया है जबकि तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 16 बार अपने टी20 क्रिकेट करियर में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। चौथे नंबर पर मोहम्मद नबी और रोहित शर्मा एक साथ हैं जिन्होंने 14-14 बार ये कमाल किया है।
सिकंदर ने तोड़ा रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड
सिकंदर रजा ने रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा और आईसीसी इवेंट सबसे ज्यादा उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले कप्तान बने। सिकंदर रजा ने ये कमाल 39 साल 301 दिन की उम्र में किया जबकि रोहित शर्मा ने ऐसा 37 साल 331 दिन की उम्र में किया था। वही सिकंदर रजा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने शोएब मलिक को पीछे छोड़ा जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 39 साल 279 दिन की उम्र में ये खिताब जीता था।
ICC टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान
39 साल 301 दिन – सिकंदर रजा
37 साल 331 दिन – रोहित शर्मा
37 साल 055 दिन – रोहित शर्मा
ये खबरें भी पढ़ें
नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे रह गए खाली हाथ, वरुण चक्रवर्ती को मिला इनाम
