क्रिकेट के मौजूदा दौर में भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक की गिनती श्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। फिलहाल गिल वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, लेकिन टी20 टीम में जगह नहीं बना पाए। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले तक गिल इस फॉर्मेट में भी लीडरशिप का हिस्सा थे। वनडे क्रिकेट में उनका औसत 61 से ज्यादा का है। टेस्ट में भी कप्तान बनने के बाद उनके प्रदर्शन में निखार आया है।

वहीं हैरी ब्रूक तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं। लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में जोस बटलर की जगह ब्रूक को कप्तान बनया गया। बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बनने के करीब थे। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उन पर अतिरिक्त भार नहीं डाला। तीनों फॉर्मेट में ब्रूक का औसत बताता है कि वह कितने दमदार खिलाड़ी हैं। इस खबर में जानेंगे कि आंकड़ों के आधार पर गिल और ब्रूक में कौन सा खिलाड़ी बाजी मार रहा है:

गिल बनाम ब्रूक: घरेलू सरजमीं पर प्रदर्शन

शुभमन गिल ने घरेलू सरजमीं पर तीनों फॉर्मेट मिलाकर 66 मैच की 80 पारियों में 56.54 के औसत से 3958 रन बनाए हैं। उन्होंने 15 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। हैरी ब्रूक ने घरेलू सरजमीं पर 67 मैच की 82 पारियों में 43.69 के औसत से 3146 रन बनाए हैं। इनमें 5 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं।

गिल बनाम ब्रूक: विदेश में प्रदर्शन

शुभमन गिल ने विदेशी सरजमीं पर 64 मैच की 81 पारियों में 42.32 के औसत से 2963 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। हैरी ब्रूक ने विदेशी सरजमीं पर 63 मैच की 72 पारियों में 48.74 के औसत से 3071 रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

गिल बनाम ब्रूक: वनडे

शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में 70 मैच की 69 पारियों में 64.01 के औसत से 3713 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 103.31 है। उन्होंने 11 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। हैरी ब्रूक ने 48 मैचों की 48 पारियों में 40.50 के औसत और 109.86 के स्ट्राइक रेट से 1782 रन बनाए हैं।

गिल बनाम ब्रूक: टेस्ट

शुभमन गिल ने टेस्ट में 43 मैच की 77 पारियों में 3043 रन बनाए हैं। उनका औसत 43.47 का है। उन्होंने 11 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। 269 उनका सर्वोच्च स्कोर है। हैरी ब्रूक ने 41 मैच की 70 पारियों में 53.08 के औसत से 3610 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।

गिल बनाम ब्रूक: टी20

शुभमन गिल ने टी20 में 36 मैच की 36 पारियों में 28.03 के औसत और 138.59 के स्ट्राइक रेट से 869 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। हैरी ब्रूक ने 71 मैच की 62 पारियों में 36.21 के औसत और 164.92 के स्ट्राइक रेट से 1702 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।

गिल बनाम ब्रूक: ऑस्ट्रेलिया

शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया में 15 मैच की 20 पारियों में 32.94 के औसत से 560 रन बनाए हैं। इनमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। 91 उनका सर्वोच्च स्कोर है। हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया में 14 मैच की 17 पारियों में 26.68 के औसत से 427 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। 84 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

गिल बनाम ब्रूक: न्यूजीलैंड

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड में 5 मैच की 5 पारियों में 31 के औसत से 124 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल हैं। हैरी ब्रूक ने 11 मैच की 14 पारियों में 68 के औसत से 952 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।

गिल बनाम ब्रूक: साउथ अफ्रीका

शुभमन गिल ने साउथ अफ्रीका में 4 मैच की 6 पारियों में 13.66 के औसत से 82 रन बनाए हैं। 36 उनका सर्वोच्च स्कोर है। हैरी ब्रूक ने साउथ अफ्रीका में 3 मैच की 3 पारियों में 28.66 के औसत से 86 रन बनाए हैं। 80 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

शुभमन गिल का इंग्लैंड में प्रदर्शन

शुभमन गिल ने इंग्लैंड में 11 मैच की 19 पारियों में 57.22 के औसत से 1030 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। 269 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

हैरी ब्रूक का भारत में प्रदर्शन

हैरी ब्रूक ने 19 मैच की 19 पारियों में 21.31 के औसत से 405 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। एक भी शतक नहीं है। 66 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

कोहली के पास वनडे में 7 रिकॉर्ड बनाने का मौका

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली लिस्ट ए में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। उन्हें वनडे रन-चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए 54 रन और चाहिए। पूरी खबर पढ़ें।