भारतीय क्रिकेट टीम अभी अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है जिसका दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने बारिश के बाधित पहले मैच में धर्मशाला में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी और अब भारत के पास सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने का साथ ही सीरीज पर कब्जा करने का बेहतरीन मौका है।

वैसे तो दूसरे मैच में भी भारत को जीत का दावेदार माना जा रहा है और लखनऊ में टीम इंडिया अफगानिस्तान पर जीत हासिल कर सकती है। हालांकि इस मैच के लिए भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करनी चाहिए या नहीं इसके बारे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया।

कुलदीप की वापसी मुश्किल

आकाश चोपड़ा ने कहा कि दूसरा मैच लखनऊ में होने वाला है जो हाई-स्कोरिंग नहीं होगा और यहां पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है ऐसे में गुरनूर बरार के लिए अच्छा मौका होगा। वहीं उन्होंने कहा कि टीम में अर्शदीप सिंह होंगे जबकि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अगर मन करें तो प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है। आकाश ने साफ कर दिया कि कुलदीप यादव को इस मैच की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी और ये पक्का है।

प्रसिद्ध की जगह प्रिंस को दे सकते हैं मौका

आकाश चोपड़ा ने कहा कि टीम में 5 गेंदबाज हैं जिसमें कोई बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन मैं चाहता हूं कि वाशिंगटन सुंदर अच्छी बॉलिंग करें। सुंदर बैटिंग तो अच्छी कर रहे हैं, लेकिन बॉलिंग में वो अब तक ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए हैं। ऐसा लगता नहीं है कि वो आर अश्विन के रिप्लेसमेंट हैं और उन्हें वहां तक जाने के लिए और मेहनत करनी होगी। इसके बाद आकाश ने नितिश कुमार रेड्डी के बारे में कहा कि वो अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और करते रहेंगे।

रोहित-श्रेयस से रन की आस

आकाश ने भारतीय बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा कि पहले मैच में केएल राहुल और शुभमन गिल ने शानदार बैटिंग की जबकि इशान किशन ने 34 रन बनाए थे और उनकी भी बैटिंग ठीक-ठाक रही थी। पहले मैच में रोहित और श्रेयस अय्यर ने रन नहीं बनाए थे अगर वो इस मैच में रन बना लें तो टीम के लिए अच्छा होगा। बाकी मुझे ज्यादा बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आती।

दूसरे वनडे के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नितिश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकती है सजा, किसी खिलाड़ी को धक्का देने पर क्या कहता है आईसीसी का नियम

श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में इंडिया ए को हार मिली और इसके बाद मैदान का माहौल गर्म हो गया। श्रीलंका के खिलाड़ियों द्वारा टिप्पणी किए जाने के बाद वैभव ने विशेन हलंबागे को धक्का दे दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)