आईसीसी ने 9 जून को आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को फायदा हुआ। गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में टीम के लिए शतकीय पारी खेली थी और इसके दम पर उन्होंने रैंकिंग में 2 स्थान का छलांग लगाया और 8वें स्थान पर पहुंच गए।
यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ कोई कमाल नहीं दिखाया था और उन्हें ताजा टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में एक अंक का नुकसान हुआ और वो 8वें से 9वैं नंबर पर आ गए जबकि इस टीम के खिलाफ 81 रन की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत को फायदा हुआ और वो एक स्थान के फायदे के साथ अब 12वें नंबर पर आ गए, लेकिन टॉप-10 से वो बाहर हैं। आईसीसी की इस ताजा रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत को सिर्फ 2 बल्लेबाज मौजूद हैं।
8वें स्थान पर पहुंचे गिल, ब्रुक बने नंबर 1
आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में हैरी ब्रक ने जो रूट को पीछे छोड़ दिया और वो पहले नंबर पर आ गए जबकि रूट अब तीसरे नंबर पर खिसक गए। ब्रुक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए अहम 56 रन की पारी खेलीथी और इसके दम पर ही वो पहले स्थान पर आ गए जबकि पहले नंबर पर मौजूद जो रूट इस मैच में सिर्फ एक और 8 रनकी पारी बना पाए थे और इसका उन्हें नुकसान हुआ। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट न खेलने के बावजूद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालाँकि रूट अपनी टॉप पोजीशन वापस पाने की कोशिश करेंगे क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी भी दो टेस्ट मैच बाकी हैं।
जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर कायम
आईसीसी की ताजा टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर बने हुए हैं जिनके 870 रेटिंग अंक हैं जबकि दूसरे नंबर पर मिचेल स्टार्क हैं जिनके 838 रेटिंग अंक हैं जबकि बुमराह के अलावा टॉप-10 में अन्य कोई भारतीय गेंदबाज नहीं हैा। कुलदीप यादव इस रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं जो पहले 15वें स्थान पर थे। इस रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पैट कमिंस हैं जिनके 832 रेटिंग अंक हैं।
वैभव-प्रभसिमरन ओपनर, ऋतुराज-तिलक मध्यक्रम में; अफगानिस्तान के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11, दूसरी जीत पर नजर
इंडिया ए टीम ट्राई सीरीज के अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए टीम से भिड़ेगी। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है। भारत के लिए पारी की शुरुआत फिर से वैभव और प्रभसिमरन सिंह कर सकते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
