वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल के तहत भारत को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इस टेस्ट सीरीज से पहले अगर बात वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की करें तो इसमें सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं। पहले नंबर पर इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर मौजूद हैं।

गिल नंबर 3, वॉर्नर हैं टॉप पोजीशन पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर मौजूद हैं जिन्होंने नाबाद 335 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के बैटर हैरी ब्रुक मौजूद हैं जिन्होंने 317 रन की पारी खेली थी जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल तीसरे स्थान पर हैं। गिल ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में 269 रन की सबसे बड़ी पारी खेली और वो इस लिस्ट में बतौर भारतीय पहले स्थान पर हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर जैक क्रॉली 267 रन के साथ मौजूद हैं तो वहीं इग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट इस सूची में 5वें स्थान पर 262 रन के साथ मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका के बैटर रयान रिकेल्टन भी लिस्ट में 259 रन के साथ छठे स्थान पर हैं तो वहीं भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में 254 रन की पारी के साथ 7वें स्थान पर हैं। 252 रन की पारी खेलने वाले टॉप लैथम 8वें जबकि केन विलियमसन 251 रन की पारी के साथ 9वें स्थान पर हैं। दसवें नंबर पर श्रीलंकाई खिलाड़ी दिमुथ करुणारत्ने मौजूद हैं।

WTC में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

335* रन – डेविड वॉर्नर
317 रन – हैरी ब्रूक
269 रन – शुभमन गिल
267 रन – जैक क्रॉली
262 रन – जो रूट
259 रन – रयान रिकेल्टन
254 रन – विराट कोहली
252 रन – टॉम लैथम
251 रन – केन विलियमसन
244 रन – दिमुथ करुणारत्ने

ध्रुव जुरेल या सरफराज खान, प्लेइंग 11 में नंबर 6 के लिए कौन हैं ज्यादा फिट; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने बताया नाम

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने बताया कि पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में किन तीन तेज गेंदबाजों को शामिल करना चाहिए साथ ही नंबर 6 पर ध्रुव या सरफराज खान में से किसे मौका मिल सकता है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)