भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले ही मैच में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम को 5 विकेट से हराने में सफलता हासिल की। हालांकि ये मैच बारिश की वजह से कई बार बाधित हुआ और ऐसा लग रहा था कि कहीं मैच रद्द ना हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टीम इंडिया ने इस मुकाबले को जीतने में सफलता हासिल की।

इस मैच में भारत को जीत के लिए ज्यादा बड़ा टारगेट नहीं मिला था, लेकिन भारत की शुरुआत खराब रही थी क्योंकि ओपनर रोहित शर्मा डक पर आउट हो गए थे। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया था। कोहली ने शानदार पारी खेली थी और 74 रन बनाए थे और इस रन से दम पर वो अब साल 2026 में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में एंटर कर गए।

10वें स्थान पर पहुंच गए विराट कोहली

विराट कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ 74 रन बनाए और वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें स्थान पर काबिज हो गए। इससे पहले कोहली टॉप-10 से बाहर थे। कोहली ने नेपाल के बल्लेबाज रोहित कुमार पौडेल को पीछे छोड़कर शीर्ष दस में एंट्री मारी। कोहली ने साल 2026 में वनडे में अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 69.55 की औसत और 2 शतक की मदद से कुल 626 रन बनाए हैं।

इस साल अब तक वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर बने हुए हैं। गिल ने अब तक खेले 13 वनडे मैचों में 103.55 की औसत से सबसे ज्यादा 932 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक भी शामिल है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के बेन डकेट मौजूद हैं जिन्होंने 13 मैचों में ही 56.69 की औसत से 737 रन बनाए हैं और उनके नाम भी 3 शतक दर्ज है।

2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

बल्लेबाजसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
शुभमन गिल2026-202613123932223*103.55810115.0635012018
बेन डकेट2026-20261313073716756.6975198.13322897
पवन रत्नायके2026-20261312169213062.9636108.8320669
जो रूट2026-202613124680111*8575989.59160612
गेराल्ड इरास्मस2026-202620183662156*44.1367997.491505315
जेम्स फ्रैंकलिन2026-20262020366112638.8886476.52415410
जतिंदर सिंह2026-20261717065813038.773289.891407810
लॉरेन स्टीनकैम्प2026-2026201916481023687873.81415413
दीपेंद्र एरी2026-20261817063710037.4771189.591604813
विराट कोहली2026-202610101626139*69.55519120.612415918

विराट कोहली-अर्शदीप सिंह नंबर 1, शुभमन गिल शीर्ष 5 में; भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

विराट कोहली ने पहले वनडे में कीवी टीम के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए जबकि अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पहले वनडे के बाद कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने बाजी मारी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)